• Last Update 06:08 am

ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना में टेररिस्ट अटैक, छह अलग-अलग स्थानों पर गोलीबारी, हमलावर समेत दो की मौत
International

ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना में टेररिस्ट अटैक, छह अलग-अलग स्थानों पर गोलीबारी, हमलावर समेत दो की मौत

विएना। यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना में छह अलग-अलग स्थानों पर आतंकियों ने मंगलवार सुबह गोलीबारी की। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक हमलावर भी शामिल है। पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है।  एक पुलिस अधिकारी सहित करीब 15 लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल शिफ्ट किया गया है। ऑस्ट्रिया के होम मिनिस्टर कार्ल नेहमार ने कहा, घटना को आतंकी हमले के अलावा और कुछ नहीं कहा जा सकता। गोलीबारी की घटना की ऑस्ट्रियाई चांसलर सेबेस्टियन कुर्ज़ ने भी निंदा की है।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा- स्थानीय समयानुसार रात 8 बजे के बाद छह अलग-अलग स्थानों पर कई शॉट दागे गए। सोशल मीडिया पर इस घटनाके कुछ फुटेज वायरल हो रहे हैं जसमें बंदूकधारियों को सड़कों पर घूमते हुए और लोगों पर फायरिंग करते हुए देखा जा सकता है। चेहरे पर मास्क पहने  एक हमलावर यहूदी धर्मस्थल सिनेगॉग के पास फायरिंग की। विएना में यहूदी समुदाय के नेता ओस्कर ड्यूटेक ने कहा- हम यह नहीं कह सकते कि हमला किसने किया और क्या हमारा धर्मस्थल ही निशाने पर था। एक निजी ब्रॉडकास्टर ओई 24 के प्रसारित वीडियो में एक नकाबपोश हमलावर को दिखाया गया जिसने कम से कम दो शॉट फायर किए। एक अन्य वीडियो में एक रेस्तरां के बाहर खूनी मंजर दिखाई दिया।

आतंकियों का इस हमले के पीछे क्या मकसद था इसकी जांच चल रही है। लेकिन ऑस्ट्रियाई चांसलर सेबेस्टियन कुर्ज़ आशंका जताई कि यह एक यहूदी-विरोधी हमला था। उनहोंने कहा कि इस हमले का यहूदी-विरोधी होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। क्योंकि शूटिंग वियना के मुख्य सभास्थल के बाहर शुरू हुई। हालांकि उस समय यह बंद था। गृह मंत्री कार्ल नेहमार ने कहा कि सेना को शहर में प्रमुख स्थानों पर पहरा देने के लिए कहा गया है क्योंकि भारी संख्या में हथियारबंद पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। उन्होंने वियना में लोगों से घर के अंदर रहने का आग्रह किया और माता-पिता को मंगलवार को अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजने के लिए प्रोत्साहित किया।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments