• Last Update 05:45 am

MSME के लिए परीक्षण शुल्क घटाए BIS: गोयल
National

MSME के लिए परीक्षण शुल्क घटाए BIS: गोयल

नई दिल्ली। खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने भारतीय मानक ब्यूरो (बीआइएस) से चुनिंदा इकाइयों के लिए परीक्षण शुल्क घटाने को कहा है। गोयल ने सोमवार को कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई), नए स्टार्ट-अप और महिला उद्यमियों के लिए बीआइएस को उत्पादों का गुणवत्ता परीक्षण शुल्क घटाना चाहिए। इससे वे मानक के अनुरूप उत्पाद बनाने और बने उत्पादों के मानकीकरण के लिए प्रोत्साहित होंगे।

वाणिज्य मंत्रालय की भी जिम्मेदारी संभाल रहे गोयल ने बीआइएस संचालन परिषद की तीसरी बैठक में कहा कि मानकीकरण को लेकर देश के रुख में बदलाव की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेज आर्थिक विकास के लिये गति, कौशल और बड़े स्तर पर काम (स्पीड, स्किल और स्केल), ये तीन मंत्र दिए हैं। इसमें अब चौथे मंत्र के रूप में मानक को जोड़ने का समय है। गोयल ने कहा कि मानकों के परीक्षण की लागत में बड़ी कमी की जानी चाहिए। यह कमी एमएसएमई और महिला उद्यमियों समेत कुछ वर्षो तक स्टार्ट-अप के लिए भी होनी चाहिए।

गोयल ने बीआइएस को अपनी प्रयोगशालाओं को आधुनिक रूप देने का भी निर्देश दिया ताकि उद्यमियों को परीक्षण और गुणवत्ता प्रमाणन के लिए बहुत दूर तक नहीं भटकना पड़े। उन्होंने कहा, 'हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि गुणवत्ता प्रमाणन के लिए प्रयोगशालाओं के अभाव में किसी को भी अधिक दूर नहीं जाना पड़े। वाणिज्य मंत्री ने भारतीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाने पर भी जोर दिया। उनका कहना था कि इससे बहुत फर्क नहीं पड़ता कि वह उत्पाद घरेलू उपभोग के लिए है या उसका निर्यात किया जाना है।


 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments