• Last Update 04:31 am

PM मोदी ने देशवासियों को मकर संक्रांति और पोंगल की बधाई दी, पांच भाषाओं में ट्वीट कर दिया संदेश
National

PM मोदी ने देशवासियों को मकर संक्रांति और पोंगल की बधाई दी, पांच भाषाओं में ट्वीट कर दिया संदेश

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू पर्व की बधाई दी है। पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पांच भाषाओं में ट्वीट किया। हिंदी भाषा में मकर संकांति की बधाई देते हुए पीएम ने ट्वीट कर लिखा, 'देशवासियों को मकर संक्रांति की बहुत-बहुत बधाई। मेरी कामना है कि उत्तरायण सूर्यदेव सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करें।' 

पीएम मोदी ने अंग्रेजी भाषा में भी ट्वीट किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, 'मकर संक्रांति को भारत के कई हिस्सों में उत्साह के साथ चिह्नित किया जाता है। यह शुभ त्योहार भारत की विविधता और हमारी परंपराओं की जीवंतता को दर्शाता है। यह मातृ प्रकृति के सम्मान के महत्व को भी पुष्ट करता है।' गुजराती भाषा में भी ट्वीट कर पीएम ने मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी।

वहीं तमिल भाषा में पोंगल की शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, 'सभी को पोंगल की बधाई, विशेषकर मेरी तमिल बहनों और भाइयों को। यह विशेष त्योहार तमिल संस्कृति का सबसे अच्छा प्रदर्शन करता है। हमें अच्छे स्वास्थ्य और सफलता का आशीर्वाद मिले। यह त्योहार हमें प्रकृति के साथ सद्भाव से रहने और करुणा की भावना को आगे बढ़ाने के लिए भी प्रेरित करता है।

पीएम मोदी ने असम में मनाए जाने वाले पर्व माघ बिहू की शुभकामनाएं असमी और अंग्रेजी भाषा में दी। पीएम ने लिखा, सभी को माघ बिहू की शुभकामनाएं। आने वाला समय खुशियों से भरा हो। सर्वशक्तिमान के आशीर्वाद से चारों ओर भाईचारा और कल्याण हो।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, लोहड़ी, मकर संक्रान्ति, पोंगल, भोगाली बिहू, उत्‍तरायण और पौष पर्व के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। मेरी कामना है कि इन त्‍योहारों के माध्‍यम से हमारे समाज में प्रेम, स्‍नेह और सौहार्द का बंधन मजबूत हो तथा देश में समृद्धि और खुशहाली बढ़े।

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी देशवासियों को मकर संक्रांति और पोंगल पर्व की शुभकामनाएं दी। जेपी नड्डा ने कहा, दान, पुण्य, सेवा, धर्म और हर्षोल्लास के पावन पर्व मकर-संक्रांति, उत्तरायण, पोंगल, माघ बिहू एवं भोगी की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। ये पर्व सभी के जीवन में खुशियों का संचार करें तथा हर घर-आँगन में सुख, शांति व समृद्धि आए, यही प्रार्थना है।

बता दें कि मकर संक्रांति एक ऐसा त्यौहार है जो अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नाम और तरीकों से मनाया जाता है। उत्तर भारत में इसे मकर संक्रांति कहा जाता है। इसे तमिलनाडु में पोंगल के नाम से जाना जाता है। असम में इसे माघ बिहू और गुजरात में इसे उत्तरायण कहते हैं। पंजाब और हरियाणा में इस समय नई फसल का स्वागत किया जाता है और लोहड़ी पर्व मनाया जाता है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments