• Last Update 06:26 am

उत्तर प्रदेश के बाद अब उत्तराखंड में भी विधानसभा चुनाव लड़ेगी AAP, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने किया ऐलान
Politics

उत्तर प्रदेश के बाद अब उत्तराखंड में भी विधानसभा चुनाव लड़ेगी AAP, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने किया ऐलान

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के बाद अब उत्तराखंड में भी विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। दिल्ली के डिप्टी सीएम और आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि 'मैं दो बार व्यक्तिगत रूप से उत्तराखंड गया और जनता से मिला। जनता की शिकायत है ​कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वहां कोई काम नहीं किया। हम उत्तराखंड में सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।'

सिसोदिया ने कहा 'मुझे खुशी है कि उत्तराखंड के मंत्री मदन कौशिक जी ने उनके सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों पर चर्चा करने की चुनौती स्वीकार की है। मैं उनका प्रस्ताव स्वीकार करता हूं। मैं उनसे अनुरोध करता हूं कि मुझे चर्चा के लिए स्थान और समय बताएं।'

सिसेदिया ने कहा कि 'मैं कल लखनऊ के लिए निकलूंगा। मुझे उम्मीद है कि यूपी के मंत्री जिन्होंने मुझे योगी जी के मॉडल बनाम केजरीवाल जी के मॉडल पर चर्चा करने के लिए चुनौती दी थी, चर्चा के लिए आएंगे. हम पिछले 4 वर्षों में शिक्षा, बिजली, पानी, रोजगार के क्षेत्रों में विकास पर चर्चा करेंगे।

 बता दें कि आप ने उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव और 2022 में विधानसभा चुनाव लड़ने का भी एलान किया है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments