• Last Update 05:37 am

Spanish league: रियाल मेड्रिड ने ग्रानाडा को 2-0 से हराया, 32 अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंचा
Sports

Spanish league: रियाल मेड्रिड ने ग्रानाडा को 2-0 से हराया, 32 अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंचा

नई दिल्ली। रियाल मेड्रिड ने ग्रानाडा को 2-0 से हरा कर स्पेनिश फुटबाल लीग में लगातार छठी जीत दर्ज की है। अब वह 32 अंकों के साथ एटेलिटको मेड्रिड के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर है।

पहला हाफ काफी मुश्किल रहा। दोनों टीमें गोल नहीं कर पाईं। दूसरे हाफ में 57वें मिनट में मार्को एसेंसियो के क्रॉस पर कासेमिरो के हैडर ने गेंद को नेट में डाल कर रियाल मेड्रिड का खाता खोल दिया। करीम बेंजेमा ने अतिरिक्त समय में इस्को की मदद से गोल कर टीम को जीत दिलाई। इस बीच ग्रानाडा ने दो बार पेनाल्टी के दावे किए जिन्हें खारिज कर दिया गया।

वहीं बुधवार को खेला गया सेल्टा विगो और गेटाफे का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा। मेजबान टीम के लिए डेनिस सुआरेज ने गोल किया। इआगो एस्पास की पेनाल्टी ने स्कोर बराबर कर दिया।

एल्वेस और ईबर के मैच में एल्वेस ने 2-1 से जीत हासिल की। एल्वेस के लिए 40वें और 46वें मिनट में क्रमश: इडगर मेंडेज और डेर्वीसन ने गोल किए। ईबर के लिए तीसरे मिनट में प्रेडो लियोन ने गोल किए।

स्पेनिश लीग के एक और अन्य मैच में रियल बेतिस ने केडिज को 1-0 से मात दी। विजेता टीम के लिए गुइडो रोड्रिगेज ने 71वें मिनट में गोल किया।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments