• Last Update 07:31 am

बर्फबारी के बाद ईरान के पहाड़ी इलाकों में 12 पर्वतारोहियों के शव मिले
International

बर्फबारी के बाद ईरान के पहाड़ी इलाकों में 12 पर्वतारोहियों के शव मिले


तेहरान। ईरान की राजधानी तेहरान के उत्तरी पहाड़ी इलाकों में 12 पर्वतारोहियों के शव मिले हैं। यहां के बचावकर्मियों और पुलिस सूत्रों ने ये जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 25 दिसंबर को कोलाचल, अहर और दराबाद के जिलों में तीन अलग-अलग घटनाएं हुईं, जब अचानक बर्फबारी के कारण हिमस्खलन हुआ, जिसके बाद बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान शुरू हुआ।

तीन दिनों की खोज के बाद, तेहरान में रविवार को रेड क्रिसेंट ने अपने ऑपरेशन को बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि राजधानी के उत्तरी ऊंचाइयों में फंसे 14 लोगों को बचाया गया है और 11 शव बरामद किए गए हैं।
समाचार एजेंसी तस्नीम के अनुसार, कोलाचल जिले की पुलिस ने कहा कि उन्हें 12वां शव भी मिला है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments