• Last Update 05:15 am

भोपाल न्यूज: नही चुका पाया कर्ज तो करीबियों ने किया अगवा, पढ़िए पूरी रिपोर्ट न्यूज़ मंच पर
Politics
State

भोपाल न्यूज: नही चुका पाया कर्ज तो करीबियों ने किया अगवा, पढ़िए पूरी रिपोर्ट न्यूज़ मंच पर

भोपाल:प्रदेश सरकार के तमाम कोशिशों के बाद भी बदमाशों  के हौसले बुलंद हैं।आए दिन लूट, हत्या,अपहरण जैसे गम्भीर मामले सामने आ रहे हैं।ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश कज राजधानी भोपाल से देखने को मिली है।यहां एक हीरा कारोबारी के बेटे को उसके करीबियों ने 16 लाख रुपये  के लिए अपहरण कर लिया। परिजनों के पुलिस में तहरीर देने के बाद बदमाश पीड़ित को मोहल्ले के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की  तलाश कर रही है।

 बताते चले भोपाल के मशहूर हीरा कारोबारी  सय्यद हनीफ के बेटे हुजैफा को 16 लाख रुपए के लिए उनके परिचितों ने अगवा कर लिया।हुजैफा के काफी मिन्नते के बाद भी उन्होंने एक नही सुनी।बाद में व्यापारी परिजनों ने कोहेफिजा पुलिस से मदद ली। पीड़ित परिजनों के तहरीर के बाद पुलिस ने बदमाशों के ठिकाने पर दबिश देना शुरू कर दी।जिससे घबराकर बदमाश व्यापारी बेटे हुजैफा को छोड़ कर फरार हो गए।उधर हुजैफा शिवपुरी के सुरवाया थाने पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई।

हुजैफा ने बताया कि 2 वर्ष पूर्व उसने अपने मित्र आसिफ खान के ससुर से 20 लाख रुपये उधार लिए थे। लॉकडाउन के चलते सिर्फ 4 कख ही चुका पाए हैं। शनिवार की रात 11 बजे आसिफ अपने दो दोस्तों के साथ घर पर आया और उसे चांटा मारते हुए गाड़ी में जबरन बैठा लिया। और रास्ते भर जान से मारने की धमकी देते हुए ले गए। बाद में पुलिस ने जब उनके ठिकानों पर दबिश देनी शुरू की तो घबराकर उन्होंने मुझे छोड़ कर फरार हो गए।

उधर एसपी साउथ  भोपाल साईं कृष्णा ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द गिरफ्तारी होगी।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments