
मध्य प्रदेश: कोरोना महामारी के बीच प्रभावित हुई बच्चो की पढ़ाई को देखते हुए इस बार 10वीं और 12वी की बोर्ड परीक्षा भी देरी से होगी।माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10 वीं और 12 वी की बोर्ड परीक्षा इस बार दो माह देरी से अप्रैल के अंतिम सप्ताह में शुरू कराने का निर्णण लिया है, जो मई तक चलेगी।हालांकि की कोरोना संक्रमण को देखते हुए बोर्ड परीक्षा ऑनलाइन होने की भी संभावना है।
बताते चलें कि सोमवार को बोर्ड की साधारण सभा की बैठक हुई इस बैठक में सत्र 2020-21 से बोर्ड परीक्षा देने वाले बोर्ड परिक्षार्थियो के लिए कई बदलाव किए गए हैं।इस सत्र से सप्लीमेंट्री परीक्षा नहीं ली जाएगी,बल्कि उसकी जगह दो मुख्य परीक्षा ली जाएगी।श्रेणी सुधार के लिए स्टूडेंट्स को अगले वर्ष तक इंतजार नही करना पड़ेगा।
बताते चलें प्रदेश सरकार द्वारा माध्यमिक शिक्षा अधिनियम के अनुसार माध्यमिक शिक्षा मंडल की समिति का गठन किया जा चुका है।समिति गठित होने के बाद यह बोर्ड की साधारण सभा की पहली बैठक थी,जिसमे बोर्ड के अध्यक्ष राधेश्याम जुलानिया,सचिव उमेश कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक बलवंत वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित हुए।इस दौरान बोर्ड परीक्षा को लेकर कई अहम फैसले किए गए हैं।
Leave Comments