• Last Update 05:37 am

170 सीटों पर यह हो सकते हैं भाजपा के उम्मीदवार
Politics

170 सीटों पर यह हो सकते हैं भाजपा के उम्मीदवार

प्रदेश चुनाव समिति ने केंद्रीय चुनाव समिति के पास भेजे 170 सीटों के लिए नाम।
-80 से ज्यादा सीटों पर सिंगल नाम, 90 सीटों के लिए भेजा 2 नामों का पैनल।
-जल्द ही भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है केंद्रीय चुनाव समिति

भोपाल.न्यूजमंच. भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव 2018 के लिए जल्द ही अपने अधिकृत प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में रविवार को देर शाम तक बीजेपी प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई। बैठक में 170  सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर सहमति बनी है। प्रदेश चुनाव समिति द्वारा 170 सीटों में 80 से ज्यादा सीटों पर सिंगल नाम तय किए गए हैं, जबकि शेष 90 सीटों पर  पर दो नामों का पैनल बनाया है। अब भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति इनमें एक नाम तय कर अधिकृत प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करेगी।


कटेंगे 60 से ज्यादा मौजूदा विधायकों के टिकिट

पहली सूची में 60 से ज्यादा मौजूदा विधायकों के टिकिट काटे जाने की आशंका जताई जा रही। रविवार को तय किये नामों को बंद लिफाफे में केंद्रीय चुनाव समिति के पास भेजा गया है। प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में कुछ विधानसभा क्षेत्रों से नेता अपने बेटों को टिकिट दिए के लिए लॉबिंग करते दिखे। पहली सूची में सिंगल नाम वाली कुछ सीटों पर वहां के प्रभावी नेताओं के बेटों को टिकिट देने पर भी सहमति बनी है। इस सूची में कुछ सांसदों को भी विधासभा चुनाव लड़वाने के उनके नाम भी केंद्रीय चुनाव समिति के पास भेजे गए हैं। 

4 बिंदुओं के आधार पर तय किए गए नाम

बीजेपी प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में सभी प्रदेश की सभी 230 सीटों के लिए चर्चा हुई, इनमें से 170 सीटों पर ही सहमति बन पाई, शेष बची सीटों के लिए प्रदेश चुनाव समिति आज फिर बैठक कर नाम तय करेगी। प्रदेश चुनाव समिति ने 4 बिंदुओं के आधार पर प्रत्याशी चयन की कार्रवाई की। इनके तहत पार्टी द्वारा कराए गए सर्वे, आरएसएस द्वारा दिया गया फीडबैक, मुख्यमंत्री द्वारा कराया गया सर्वे और पार्टी के पर्यवेक्षकों से जिला स्तर पर विधानसभावार कराई गई रायशुमारी के नतीजों के आधार पर संभावित प्रत्याशियों के नामों का चयन किया गया।


बीजेपी प्रदेश चुनाव की बैठक में इन नामों पर बनो सहमति

बीजेपी ने जिन नामो को सिंगल पैनल के रूप में भेजा है उनमें - मानपुर - मीना सिंह (विधायक),  विजयराघवगढ़ - संजय पाठक (मंत्री), रीवा - राजेंद्र शुक्ला (मंत्री), शिवपुरी - यशोधरा राजे सिंधिया (मंत्री), दतिया - नरोत्तम मिश्रा (मंत्री), ग्वालियर दक्षिण - नारायण सिंह कुशवाह(मंत्री), भिंड - चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी (पूर्व विधायक), बुधनी -शिवराज सिंह चौहान (मुख्यमंत्री), जतारा - हरिशंकर खटीक (पूर्व मंत्री), देवतलाब - गिरीश गौतम (विधायक), दमोह - जयंत मलैया (मंत्री), खुरई -भूपेंद्र सिंह (मंत्री), रेहली - गोपाल भार्गव (मंत्री), धौहनी - कुंवर सिंह टेकाम (विधायक), जयसिंह नगर - प्रमिला सिंह (विधायक), जैतपुर - जयसिंह मरावी (विधायक), कोतमा - दिलीप जायसवाल (नया चेहरा), अनूपपुर - रामलाल रौतेल (विधायक), पुष्पराज गढ़ - सुदामा सिंह (पूर्व विधायक), जबलपुर केंट - अशोक रोहाणी (विधायक),  पनागर - इंदू तिवारी (विधायक), शहपुर - ओमप्रकाश धुर्वे (मंत्री), नरसिंहपुर - जालिम सिंह पटेल (राज्‍य मंत्री), अमरवाड़ा - उत्तम ठाकुर (पूर्व मंत्री प्रेमनारायण ठाकुर के बेटे), परासिया - ताराचंद बावरिया (पूर्व विधायक), बैतूल - हेमंत खंडेलवाल (विधायक), भोजपुर - सुरेंद्र पटवा (मंत्री), भोपाल में नरेला - विश्वास सारंग (मंत्री), भोपाल दक्षिण पश्चिम - उमाशंकर गुप्ता (मंत्री), तेंदूखेड़ा - संजय शर्मा -बंडा  हरवंश सिंह (विधायक ),  इछावर - करणसिंह वर्मा (पूर्व मंत्री), खिलचीपुर - हजारीलाल दांगी (विधायक), सारंगपुर - कुंवरजी कोठार (विधायक), देवास - गायत्री राजे पंवार (विधायक), हाटपिपल्या - दीपक जोशी (मंत्री), हरसूद - विजय शाह (मंत्री),  (विधायक), रहानपुर - अर्चना चिटनीस (मंत्री), बड़वाह - हितेंद्र सोलंकी (विधायक), सेंधवा - अंतर सिंह आर्य (मंत्री), राजपुर - देवी सिंह पटेल (पूर्व प्रत्याशी), पानसेमल - दीवान सिंह पटेल (विधायक), अालीराजपुर - नागर सिंह चौहान (विधायक), जोबट - माधोसिंह डाबर (विधायक), झाबुआ - शांतिलाल बिलवाल (विधायक), थांदला - कलसिंह भाबर (पिछली बार निर्दलीय विधायक थे, अब भाजपा में), राजगढ़ - अमरसिंह यादव(विधायक) -पेटलावद - निर्मला भूरिया (विधायक), गंधवानी - सरदार सिंह मेढ़ा (पूर्व प्रत्याशी), मनावर - रंजना बघेल (विधायक), देपालपुर - मनोज पटेल (विधायक), इंदौर दो - रमेश मेंदोला (विधायक), , महू - कैलाश विजयवर्गीय (विधायक), सांवेर - राजेश सोनकर (विधायक), नागदा-खाचरौद - दिलीप सिंह शेखावत (विधायक), तराना - अनिल फिरोजिया (विधायक), उज्जैन उत्तर - पारस जैन (मंत्री), जावरा - राजेंद्र डे (विधायक), मल्हारगढ़ - जगदीश देवड़ा (विधायक), नीमच - दिलीप सिंहपरिहार (विधायक), जावद - ओमप्रकाश सखलेचा (विधायक), मैहर - नारायणत्रिपाठी (विधायक), पिपरिया- ठाकुरदास नागवंशी सिलवानी - रामपाल सिंह (मंत्री)- के नाम शामिल है।

वहीं जिन सीटों पर दो नाम के पैनल  बनाये गए है उनमें इंदौर एक - सुदर्शन गुप्ता व गोलू शुक्ला, इंदौर तीन - ऊषा ठाकुर व गोपीकृष्ण नेमा, इंदौर चार - मालिनी गौड़ व शंकर ललवानी, राऊ - जीतू जिराती व मधु वर्मा, मनासा - कैलाश चावला व बंशीलाल गुर्जर, सुवासरा - राधेश्याम पाटीदार व बंशीलाल गुर्जर, मंदसौर - यशपाल सिंह सिसोदिया व प्रहलाद बंधवार, आलोट - जितेंद्र गेहलोत व मनोहर ऊंटवाल, दिमनी - शिवमंगल सिंह तोमर व कवींद्र तोमर, अटेर - मुन्ना भदौरिया व अरविंद भदौरिया, लहार - रोमेश महंत व अंबरीश शर्मा, मेहगांव - राकेश चतुर्वेदी  व केपीएस भदौरिया, गोहद - लालसिंह आर्य व भागीरथ प्रसाद, ग्वालियर ग्रामीण - भरत कुशवाह व भरत सिंह यादव, भितरवार - अनूप मिश्रा, बृजेंद्र तिवारी, करेरा - ओमप्रकाश खटीक व रमेश खटीक, बमोरी - केएल अग्रवाल व ब्रजमोहन किरार, राघोगढ़ - राधेश्याम धाकड़ व भूपेंद्र सिंह रघुवंशी, अशोक नगर - गोपीलाल जाटव व लड्डुराम कोरी, , नरियावली - प्रदीप लारिया व नारायण कबीर पंथी, निवाड़ी - अनिल जैन व अवधेश राठौर, खरगापुर - राहुल सिंह व अजय यादव, चांदला - आरडी प्रजापति व रामदयाल अहिरवार, छतरपुर - ललिता यादव व पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, बिजावर - गुडडन पाठक व जितेंद्र प्रताप सिंह बुंदेला, मलहरा - रेखा यादव व सुनील घुवारा, पथरिया - लखन पटेल व गंगाराम पटेल, पवई - बृजेंद्र प्रताप सिंह व संजय नगाइच, रैगांव - पुष्पराज बागरी वंदना बागरी, रामपुर बघेलान - विक्रम सिंह व प्रभाकर सिंह, सिरमौर - दिव्यराज सिंह व प्रज्ञा त्रिपाठी, मनगंवा - पन्नाबाई प्रजापति व पंजुलाल प्रजापति, सीधी - केदारनाथ शुक्ला व रीति पाठक, सिंगरौली - रामलल्लू वैश व आशा यादव, ब्यौहारी - बली सिंह व रामप्रसाद सिंह परस्ते, जबलपुर पूर्व- अंचल सोनकर व सुमित्रा वाल्मीक, जबलपुर उत्तर - शरद जैन व धीरज पटेरिया, बिछिया - पंडित सिंह धुर्वे व ब्रजेंद्र काकोदिया, निवास - रामप्यारे कुलस्ते व वेदप्रकाश कुलस्ते, , वारासिवनी - योगेंद्र निर्मल व विक्रम देशमुख, कटंगी - केडी देशमुख व महेश देशमुख, बरघाट - कमल मर्सकोले व महादेव टेकाम, गोटेगांव - कैलाश जाटव व हाकम सिंह,  जुन्नारदेव -अनुसुइया उइके व मत्थन शाह, चौैरई - रमेश दुबे व अजब सिंह लोधी, सौंसर - नानाभाऊ मोहोड़ व संतोष जैन, छिंदवाड़ा - चौधरी चंद्रभान सिंह व शेषराव यादव, आमला - चेतराम मानेकर व अशोक नागले, भैंसदेही - महेंद्र सिंह चौहान व सुनील भलावी, टिमरनी - संजय शाह व अंजना शाह,सबलगढ़ -कमला रावत व् अजीतह, कालापीपल - इंदरसिंह परमार व फूलसिंह मेवाड़ा, सोनकच्छ - राजेंद्र वर्मा व सुरेंद्र वर्मा, , पंधाना - योगिता नवल बोरकर व अनार सिंह, नेपानगर - मंजूदादू व गनसिंह पटेल, भीकनगांव - नंदा ब्राह्मणे व धूल सिंह, महेश्वर - राजकुमार मेव व भूपेंद्र आर्य, खरगोन - बालकृष्ण पाटीदार व विपिन गौर, भगवानपुरा - जमुना सिंह व गजेंद्र पटेल, बड़वानी - प्रेम सिंह व सुभाष पटेल, सरदारपुर - मुकाम सिंह व वेलसिंह भूरिया, कुक्षी - रेलम चौहान व मुकाम सिंह, धरमपुरी - कालूसिंह व जगदीश मुवैल, धार - नीना वर्मा व अशोक जैन, महिदपुर - बहादुर सिंह व लालसिंह,, बड़नगर - मुकेश पंडया व शांतिलाल धाबई, रतलाम ग्रामीण - मथुरालाल डाबर व दिलीप मकवाना, तलाम सिटी - चेतन कश्यप व हिम्मत कोठारी, सैलाना - संगीता चारेल व नारायण मेड़ा, सिहावल - विश्वामित्र पाठक व रीति पाठक के नाम शामिल हैं।

  • Tags

You can share this post!

Leave Comments