• Last Update 05:14 am

पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा के निधन पर मध्‍य प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक
National

पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा के निधन पर मध्‍य प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक

भोपाल। अविभाजित मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा के निधन पर उनके सम्मान में राज्य में तीन दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश में 21 दिसम्बर से 23 दिसंबर, 2020 तक राजकीय शोक के दौरान प्रदेश-भर में राष्ट्रीय ध्वज झुका रहेगा। राजकीय शोक के दौरान प्रदेश में कोई भी शासकीय मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जायेगा। ज्ञात हो कि वोरा का सेामवार को दिल्ली में निधन हेा गया था। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। वोरा का अंतिम संस्कार मंगलवार को छत्तीसगढ़ के दुर्ग में किया जाएगा।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा के निधन पर दुख जताते शोक संवेदना व्यक्त की है। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वे मप्र, छत्तीसगढ़ नहीं बल्कि देश के वरिष्ठ राजनेता थे। वे उस पीढ़ी से थे, जिसने सेवा की राजनीति की है और देश की स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी। वे अजातशत्रु राजनेता थे। 1990 में उनके साथ मैं विधायक था।  मप्र और छत्तीसगढ़ ने अपना प्रिय पूर्व मुख्यमंत्री खोया है और देश ने वरिष्ठ राजनेता।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments