
नई दिल्ली।कांग्रेस पार्टी आज अपना 136वां स्थापना दिवस मना रही है। हालांकि पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस मौके पर भारत में नहीं है। वह एक 'निजी यात्रा' पर विदेश गए हैं। कांग्रेस पार्टी की स्थापना दिवस से ठीक एक दिन पहले राहुल गांधी विदेश रवाना हुए। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इस बात की पुष्टि की है। सुरजेवाला ने जगह का खुलासा नहीं किया मगर इस बात की चर्चा जोरों पर है कि राहुल मिलान गए हैं। मिलान में राहुल की नानी रहती हैं और वे पहले भी वहां जाते रहे हैं।
बता दें कि राहुल गांधी ने गुरुवार को कृषि कानूनों के खिलाफ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था और उन्हें एक ज्ञापन सौंपकर आग्रह किया था कि वो सरकार से किसानों की मांगों पर विचार करने के लिए कहें। उन्होंने संसद के संयुक्त सत्र बुलाकर कृषि कानूनों को वापस लेने की भी मांग की थी।
Leave Comments