• Last Update 08:21 am

Coronavirus: दिल्ली में शादियों में मिली छूट सरकार ने वापस ली, कोरोना प्रभावित इलाकों में लौट सकता है लॉकडाउन
National

Coronavirus: दिल्ली में शादियों में मिली छूट सरकार ने वापस ली, कोरोना प्रभावित इलाकों में लौट सकता है लॉकडाउन

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना के बढ़ते कहर के चलते सरकार ने शादियों में मिली छूट को वापस ले लिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि हमने शादी समारोह में 200 लोगों तक शामिल होने की इजाजत को वापस ले लिया है। अब सिर्फ 50 लोग ही शादी समारोह में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि दिल्ली में कोरोना की स्थिति सामान्य होने पर पहले 50 से यह संख्या 200 तक बढ़ाई गई थी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि  दिल्ली सरकार, कोरोना संक्रमण को लेकर केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजेगी, जिसमें नियमों के उल्लंघन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना होने की स्थिति में दिल्ली के भीड़भाड़ वाले बाजारों को अस्थाई रूप से बंद करने की अनुमति मांगेगी। सीएम केजरीवाल ने कहा कि सरकारी और निजी अस्पतालों में बेड की संख्या पर्याप्त है, लेकिन आईसीयू वाले बेड की कमी, जिसके लिए केंद्र सरकार ने मदद की है। उन्होंने कहा कि सभी सरकारें मिलकर काम कर रही हैं, लेकिन सबसे बड़ी जरूरत है कि लोग ध्यान रखेंय़ कई लोग बिना मास्क घूम रहे हैंय़ मेरी अपील है कि कृपया मास्क पहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

बता दें कि राजधानी दिल्ली में सोमवार को 3,797 नए मामले दर्ज हुए। अब यहां कुल मामलों की संख्या 4,89,202 हो गई है। वहीं कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ दिल्ली में बड़े पैमाने पर चालान किए जा रहे हैं। अभी तक दिल्ली में मास्क न लगाने वाले लोगों के खिलाफ 45 करोड़ रुपये के चालान किए जा चुके हैं। यह जानकारी सोमवार को स्वयं दिल्ली सरकार द्वारा दी गई है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, बीते दिनों 45 करोड़ रुपये के चालान किए गए हैं। मास्क न लगाने वालों और सोशल डिस्टेंसिग का पालन न करने वालों पर अभी भी सख्ती की जाएगी। छठ पूजा में सबको एक साथ तालाब में उतरना होता है। अगर 5 लोग पॉजिटिव हुए तो सब पॉजिटिव हो जाएंगे। इतना बड़ा रिस्क नहीं ले सकते।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments