
मुंबई। कैमरे में कैद कुछ खास लम्हों की तस्वीरें जब भी किसी के सामने आती है तो ऐहसास ताजा हो जाते है। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए अपने बचपन के दिनों की एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में वह सलवार कमीज पहने हुए नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ दीया ने लिखा, मैं अपने इस बचपन के वक्त को और क्या कहूंगी? ब्रह्मांड का समय हमेशा सही होता है, भले ही हम उसे समय पर न जानते हों।
दीया मिर्जा ने इसके साथ ही हैशटैग थ्रोबैक थर्सडे भी टैग किया। दरअसल थ्रोबैक थर्सडे के तहत कई सितारे अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हैं। इसी कड़ी में अभिनेत्री ने अपनी पुरानी तस्वीर साझा की है। इस फोटो में वो सलवार सूट पहने हुए हैं और बेहद क्यूट लग रही हैं। बचपन की इस फोटो में एक्ट्रेस पीले रंग की कुर्ती और नीले रंग की सलवार पहने हुए हैं। इसमें वो चप्पलें पहने हैं और स्कूल बैग कैरी किया हुआ है।
कई बॉलीवुड सहयोगियों सहित, नेटिजन्स ने दीया की थ्रोबैक तस्वीर को बहुत पसंद किया। उनकी तस्वीर पर मलाइका अरोड़ा ने टिप्पणी करते हुए कहा, प्यारी दी। नीलम कोठारी सोनी ने लिखा, सो क्यूट। बता दें कि दीया ने अप्रैल 2014 में अपने बॉयफ्रेंड और बिजनेस पार्टनर साहिल सांघा से शादी की थी। लेकिन शादी के करीब पांच साल बाद अगस्त 2019 में दोनों अलग हो गए।
Leave Comments