• Last Update 06:52 am

माराडोना के निधन पर खेल जगत में शोक की लहर, सचिन ने कहा- आपकी याद आएगी
Sports

माराडोना के निधन पर खेल जगत में शोक की लहर, सचिन ने कहा- आपकी याद आएगी

नई दिल्ली। महान फुटबॉल खिलाड़ी डिएगो माराडोना के निधन पर खेल जगत में शोक की लहर है।  भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर ने माराडोना के निधन पर शोक जताया है। सचिन ने 1986 विश्व कप की जीत के बाद ट्राफी लिए अपने साथियों के कंधे पर सवार माराडानो की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, फुटबाल और खेल जगत ने अपने महानतम सपूतों में से एक को खो दिया। आपकी आत्मा को शांति मिले डिएगो। आपकी याद आएगी।

इससे पहले बीसीसीआई के अध्यक्ष और सचिन के साथी सौरव गांगुली ने ट्वीट करते हुए माराडोना को याद किया और लिखा, मेरा हीरो नहीं रहा। मेरा मैड जीनियस अब जीवन मरण के चक्र से मुक्त हुआ। मैं तो सिर्फ तुम्हारे सिए फुटबाल देखा करता था। अपने ट्वीट के साथ गांगुली ने एक फोटो शेयर किया है जिसमें वह माराडोना के साथ दिखाई दे रहे हैं। माराडोना फुटबाल क्रेजी कोलकाता का कई बार दौरा कर चुके हैं।

बता दें कि अर्जेटीना को 1986 में विश्व विजेता बनाने वाले माराडोना का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। निधन से कुछ दिन पहले इसी महीने सिर में ब्लड क्लोट की उनकी सर्जरी हुई थी। अर्जेटीना के पूर्व मिडफील्डर और मैनेजर का खेल के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में गिना जाता है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments