• Last Update 05:14 am

US Election Exit Polls: सीएनएन का एक्जिट पोल, एक-तिहाई अमेरिकी मतदाताओं ने इकोनॉमी को सबसे महत्वपूण मुद्दा बताया
International

US Election Exit Polls: सीएनएन का एक्जिट पोल, एक-तिहाई अमेरिकी मतदाताओं ने इकोनॉमी को सबसे महत्वपूण मुद्दा बताया

वॉशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग के बाद अब मतों की गिनती चल रही है। काउंटिंग में डेमोक्रेट्स के जो बाइडन आगे चल रहे हैं। वहीं सीएनएन एक्जिट पोल में प्रारंभिक परिणामों के अनुसार अमेरिकी मतदाताओं में से एक-तिहाई ने अर्थव्यवस्था को सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा बताया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, चुनाव वाले दिन मंगलवार को जारी सर्वेक्षण में पता चला है कि 5 में से 1 ने नस्लीय असमानता को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को चुनने में सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा बताया।

अर्थव्यवस्था के महत्व के बावजूद, एग्जिट पोल यह भी दशार्ता है कि मतदाताओं का एक स्लिम मेजोरिटी मानता है कि देश की प्राथमिकता अब अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण की बजाय कोरोनोवायरस से निपटने पर होनी चाहिए। ट्रंप के समर्थकों में से 10 में 6 ने अर्थव्यवस्था को शीर्ष मुद्दा बताया जबकि 5 प्रतिशत ने कोरोनावायरस को अहम मुद्दा बताया। वहीं जो बाइडन के समर्थकों में से 10 में से 3 ने कोरोनावायरस को शीर्ष मुद्दा बताया जबकि 10 में से 1 ने अर्थव्यवस्था को शीर्ष मुद्दा बताया। पोल, नेशनल इलेक्शन पूल की ओर से एडिसन रिसर्च द्वारा आयोजित किया गया।

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके डेमोक्रेट प्रतिद्वंद्वी जो बाइडन ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे रात को अनुमानित जीत के साथ खोले हैं और फ्लोरिडा में दोनों के बीच कांटे की टक्कर है। इलेक्टोरल वोट टैली में रात 9 बजे तक ईएसटी (7.30 बजे आईएसटी) बाइडन 80 पर और ट्रंप 48 पर हैं। मंगलवार को, अमेरिकियों ने उग्र कोरोना महामारी के बीच रिकॉर्ड संख्या में चुनावों में भाग लिया। बीमारी के कारण देश में 232,529 लोग जान गंवा चुके हैं और 9,376,293 संक्रमित हो चुके हैं।

चुनाव के दिन से पहले, अमेरिकियों की एक रिकॉर्ड संख्या ने मेल के जरिए वोट डाला था। पहले मतदान के समापन के बाद दो घंटे में अनुमानित परिणामों के मुताबिक, ट्रंप ने अरकांसस, अलबामा, मिसिसिपी, ओक्लाहोमा, टेनेसी, केंटकी, वेस्ट वर्जीनिया और इंडियाना को जीत लिया है, जबकि बाइडन ने न्यूयॉर्क, वर्मोंट, कनेक्टिकट, डेलवेयर, इलिनोइस, मैरीलैंड, मैसाचुसेट्स, न्यू जर्सी और रोड आइलैंड को जीता है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments