• Last Update 06:53 am

पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद शर्मा यूपी विधान परिषद के लिए नामित, हाल ही में थामा था बीजेपी का हाथ
National

पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद शर्मा यूपी विधान परिषद के लिए नामित, हाल ही में थामा था बीजेपी का हाथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को द्विवार्षिक विधान परिषद के लिए चार उम्मीदवारों के नाम जारी किए। इसमें सबसे अहम नाम पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद शर्मा का है जिन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के बाद गुरुवार को भाजपा का दामन थामा था। शर्मा के अलावा, तीन अन्य उम्मीदवारों में उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और लक्ष्मण प्रसाद आचार्य हैं। भाजपा द्वारा आगामी चुनाव के लिए ऊपरी सदन में 12 सीटों के लिए 6 और उम्मीदवार नामित किए जाने की उम्मीद है।

बता दें कि अरविंद शर्मा प्रधानमंत्री कार्यालय के पूर्व अधिकारी और साल 1988 के गुजरात कैडर के पूर्व आईएएस हैं। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और यूपी के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव की मौजूदगी में एके शर्मा ने बीजेपी जॉइन की थी। अरविंद शर्मा ने बीजेपी में शामिल होने के बाद कहा, मैं पार्टी में शामिल होकर आज गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। देश में दल और पार्टियां बहुत हैं। मैं किसी राजनीतिक दल से संबंधित नहीं हूं, फिर भी बीजेपी जैसी पार्टी का सदस्य बन गया हूं। ये काम सिर्फ मोदी जी और बीजेपी ही कर सकती है। एके शर्मा को यूपी में बड़ी अहम जिम्मेदारी मिलने की पहले से ही उम्मीद जताई जा रही थी।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments