• Last Update 07:09 am

नहीं रहे इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज रोबिन जैकमैन, 75 साल की उम्र में हुआ निधन
International

नहीं रहे इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज रोबिन जैकमैन, 75 साल की उम्र में हुआ निधन

लंदन। इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज और कमेंटेटर रोबिन जैकमैन का 75 साल का आयु में निधन हो गया है। जैकमैन अपने पीछे पत्नी योनी और दो बेटियां छोड़ गए हैं। भारत के हिमाचल प्रदेश के शिमला में जन्मे जैकमैन ने इंग्लैंड के लिए चार टेस्ट और 15 वनडे मैच खेले। 1974 से 1983 के बीच खेलने वाले जैकमैन ने कुल 33 इंटरनेशनल विकेट लिए।

घरेलू क्रिकेट में हालांकि वह काफी सफल रहे और 400 से अधिक मैचों में 1402 विकेट लिए। फर्स्ट क्लास में उन्होंने बल्ले से भी कमाल करते हुए 17 अर्धशतकों के साथ कुल 5681 रन बनाए। आईसीसी ने सरे के लेजेंड जैकमैन के निधन पर दुख जताया है। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद जैकमैन दक्षिण अफ्रीका में सेटेल हो गए और वहां एक ब्रॉडकास्टर के तौर पर काम किया। जैकमैन का क्रिकेट का ज्ञान शानदार था। साल 2012 में गले के कैंसर का पता चलने के बाद उन्हें दो बार ऑपरेशन कराना पड़ा था।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments