• Last Update 10:50 am

कांग्रेस के दिग्गज एके एंटनी हुए 80 के, मिलीं बधाइयां
National

कांग्रेस के दिग्गज एके एंटनी हुए 80 के, मिलीं बधाइयां


नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और तीन बार केरल के मुख्यमंत्री रहे ए.के. एंटनी सोमवार को 80 साल के हो गए। एंटनी यूपीए-2 की सरकार में देश के रक्षा मंत्री थे। वह पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी के करीबी माने जाते हैं और उनके सबसे भरोसेमंद नेताओं में से एक हैं। अपने सिद्धांतों के लिए जाने जाते हैं। जब पीएम नरसिम्हा राव सरकार में वह केंद्रीय नागरिक आपूर्ति मंत्री थे, उस दौरान उनके खिलाफ एक मामूली आरोप लगाया गया था, तब उन्होंने एक बड़ा राजनीतिक तूफान खड़ा करते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था। 

उन्होंने 2004 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल कर कांग्रेस के नेतृत्व वाले युनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट को एक सीट दिलाई थी। इससे पहले वह तीन बार केरल के मुख्यमंत्री रहे। एंटनी के समकालीन और पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने आईएएनएस को बताया कि एंटनी जीवन और राजनीति में हमेशा से सख्त अनुशासित रहे हैं। एंटनी हमेशा से अनुकरणीय राजनेता रहे हैं, वह गरीबों, दलितों और वंचितों के लिए काम करते रहे हैं। वह ईमानदार, स्वच्छ और अत्यधिक धर्मनिरपेक्ष राजनेता माने जाते हैं।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments