
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण का प्रभाव धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। रिकवरी रेट बढ़ने के साथ ही, नए केस में लगातार कमी आ रही है। पिछले 10 दिनों से 30 हजार से कम कोरोना केस दर्ज किए जा रहे हैं। केन्द्र व राज्य सरकारें कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए काम कर रही हैं। वहीं, देश में वैक्सीन तैयार करने का काम भी तेजी किया जा रहा है।
भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 23 हजार 950 केस सामने आने के बाद कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1 करोड़ 99 हजार 66 हो गई है। वहीं, 333 मौतों के साथ मरने वालों की संख्या 1 लाख 46 हजार 444 पर पहुंच गई है।
जबकि बीते 24 घंटे में 26 हजार 895 लोग इस महामारी से ठीक होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक 96 लाख 63 हजार 382 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग जीत चुके हैं। इस वक्त देश के अलग-अलग अस्पतालों में 2 लाख 89 हजार 240 लोग कोरोना महामारी का इलाज करा रहे हैं। हालांकि, रिकवरी रेट हर दिन बढ़ता जा रहा है। वहीं अब तक देश में कोरोना के 16,42,68,721 सैंपल जांच किए जा चुके हैं. पिछले 24 घंटों में 10,98,164 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए हैं।
Leave Comments