• Last Update 04:31 am

Coronavirus in India: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या, 1 करोड़ 5 लाख के करीब पहुंची, डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों की मौत
National

Coronavirus in India: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या, 1 करोड़ 5 लाख के करीब पहुंची, डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों की मौत

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 15,968 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ देश में संक्रमण के मामलों की संख्या 1,04,95,147 हो गई है। बीते दिन इस वायरस से 202 मौतें हुईं हैं, जिसके बाद मरने वालों की कुल संख्या 1,51,529 हो गई है। इससे पहले मंगलवार को देश में 12,584 नए मामले दर्ज किए गए थे जो बीते 7 महीनों में दैनिक मामलों का सबसे कम आंकड़ा था। इससे पहले 18 जून को 12,881 मामले दर्ज हुए थे।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि 1,01,29,111 लोग बीमारी से उबर चुके हैं। देश में अभी 2,14,507 एक्टिव केस हैं। सक्रिय संक्रमण वाले लगभग 43.96 प्रतिशत हेल्थ केयर फैसिलिटीज में हैं और बाकी लोग घर में आइसोलेशन में हैं। देश में रिकवरी दर 96.51 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.44 प्रतिशत है।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने कहा कि 12 जनवरी तक परीक्षण किए गए नमूनों की कुल संख्या 18,34,89,114 थी, जिनमें से 8,36,227 नमूनों का परीक्षण मंगलवार को किया गया था। देश में दर्ज हुए दैनिक मामलों में से 70 फीसदी मामले 7 राज्यों - केरल, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, गुजरात, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के हैं।

बता दें कि बहुप्रतीक्षित सामूहिक टीकाकरण अभियान 16 जनवरी से शुरू होगा। इसके लिए सरकार ने 2 टीकों के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी दी है। पहले चरण में 30 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि 1.1 करोड़ कोविशिल्ड और 55 लाख कोवैक्सीन डोज क्रमश: 200 रुपये और 206 रुपये प्रति डोज की लागत पर खरीदे गए हैं।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments