
नई दिल्ली। चीन के साथ तनातनी के बीच 2+2 मिनिस्ट्रियल डायलॉग हो रहा है। मिनिस्ट्रियल डायलॉग के तीसरे एडिशन के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ और रक्षा सचिव मार्क टी एस्पर सोमवार को भारत पहुंचे। मंगलवार को दिल्ली के हैदराबाद हाउस में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपने समकक्षों का स्वागत किया। जिसके बाद बैठक शुरू हुई। इस दौरान कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस बैठक में चौथी और फाइनल फाउंडेशनल मिलिट्री पैक्ट BECA पर साइन होने हैं।
BECA पैक्ट बेहद अहम
ये पैक्ट बेहद अहम है क्योंकि इसके बाद भारत को अमेरिका से एडवांस सैटेलाइट इमेजरी, टोपोग्राफिकल और एयरोनॉटिकल डिजिटल डेटा का रियल टाइम एक्सेस मिल जाएगा। इसकी मदद से भारत अपनी मिसाइलों और आर्म्ड ड्रोन्स और मिलिट्री एयरक्राफ्ट की लंबी दूरी के नेविगेशन की सटीकता को बढ़ा सकेगा। अमेरिकी चुनाव से कुछ ही दिन पहले बेसिक एक्सचेंज एंड कोऑपरेशन एग्रीमेंट (BECA) पर साइन करना ट्रम्प प्रशासन के साथ भारत सरकार के घनिष्ठ सहयोग को दर्शाता है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार दोपहर को अपने अमेरिकी समकक्ष मार्क एसपर के साथ डेलिगेशन लेवल की मीटिंग के बाद BECA पर साइन करने की घोषणा की थी।
पीएम मोदी से भी करेंगे मुलाकात
बता दें कि बातचीत शुरू होने से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने दिल्ली स्थिति वॉर मेमोरियल पहुंच शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके साथ अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क एस्पर भी मौजूद रहे। 2+2 वार्ता के बाद अमेरिकी विदेश और रक्षा मंत्री दोपहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे।
Leave Comments