• Last Update 06:09 am

Ind vs Aus 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 195 रनों पर सिमटी, बुमराह ने झटके 4 विकेट
National
Sports

Ind vs Aus 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 195 रनों पर सिमटी, बुमराह ने झटके 4 विकेट

मेलबर्न। भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले ही दिन शनिवार को मेजबान आस्ट्रेलिया की पहली पारी 195 रनों पर समाप्त कर दी। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था लेकिन उसके बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने ज्यादा टिक नहीं सके।

ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 48 रन मार्नस लाबुशैन ने बनाए। इतने रन बनाने के लिए मार्नस लाबुशेन ने 132 गेंदों का सामना किया और चार चौके मारे। उनके अलावा ट्रेविस हेड ने 92 गेंदों पर 38 रनों की पारी खेली। मैथ्यू वेड ने 30 रन बनाए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने चार, रविचंद्रन अश्विन ने तीन, पदार्पण कर रहे मोहम्मद सिराज ने दो और रवींद्र जडेजा ने एक विकेट लिया।

भारत: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया: जो बर्न्स, मैथ्यू वेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, टिम पैन (विकेटकीपर और कप्तान), पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन और जोश हेजलवुड

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments