• Last Update 04:33 am

खेलप्रेमियों के लिए खुशखबरी: अब स्टेडियम में बैठकर देख सकेंगे मैच, खेल मंत्रालय ने दी मंजूरी
National
Sports

खेलप्रेमियों के लिए खुशखबरी: अब स्टेडियम में बैठकर देख सकेंगे मैच, खेल मंत्रालय ने दी मंजूरी

नई दिल्ली। क्रिकेट समेत तमाम खेलों के प्रशंसकों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। खेल मंत्रालय ने रविवार को देश में खेल प्रतियोगिताओं की बहाली के लिए अपनी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) में बदलाव किया है और इस बात का ऐलान किया है कि क स्टेडियम की कुल क्षमता का अधिकतम 50 प्रतिशत अब आउटडोर खेल स्पर्धाओं के दौरान दर्शकों से भरा जा सकता है। इस तरह अब फैंस अपने पसंदीदा खेलों का लुत्फ स्टेडियम में बैठकर उठा सकेंगे।

खेल मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा कि दर्शक प्रबंधन 25 नवंबर को जारी गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के मुताबिक किया जाएगा। गृह मंत्रालय ने बंद जगह में होने वाले खेलों के दर्शकों की संख्या सीमा 200 लोगों तक रखी है। मंत्रालय ने राज्य सरकारों को अपने हिसाब से दर्शकों की संख्या तय करने की अनुमति भी दी। इस तरह अब जो भी क्रिकेट मैच या फिर किसी अन्य खेल से जुड़ा मैच स्टेडियम में खेला जाएगा तो उसमें दर्शक देखे जा सकते हैं।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments