
नई दिल्ली। भारत के पुरुष टेनिस खिलाड़ी सुमीत नागल को ऑस्ट्रेलियन ओपन-2021 के एकल वर्ग में वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली है। ग्रैंड स्लैम की वेबसाइट ने हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है लेकिन ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने अपनी रिपोर्टस में ये बात कही है कि नागल को वाइल्ड कार्ड मिला है। वहीं नागल ने भी ट्वीट के जरिए इस बारे में जानकारी दी है।
नागल ने ट्वीट किया, मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने मुझे ऑस्ट्रेलियन ओपन-2021 में वाइल्ड कार्ड दिलाने में मदद की। इन स्थितियों में ग्रैंड स्लैम कराने के लिए टेनिस आस्ट्रेलिया का शुक्रिया। सिडनी मॉनिर्ंग हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक विश्व के नंबर-136वीं रैंकिंग वाले नागल और विश्व की 123वीं रैंकिंग वाले चीन के वांग जियू को एशिया-पैसिफिक वाइल्डकार्ड मिला है। साल का पहला ग्रैंड स्लैम इस बार 8 फरवरी से शुरू होगा।
Leave Comments