
दुबई। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराकर मुंबई इंडियंस ने रिकॉर्ड 5वीं बार खिताब अपने नाम किया। आईपीएल के इस सीजन के रिकॉर्ड्स की बात करें तो सबसे ज्यादा 670 रन किंग्स इलेवन पंजाब के लोकेश राहुल ने बनाए और ऑरेंज कैप हासिल की। सबसे ज्यादा 30 विकेट लेने वाले दिल्ली कैपिटल्स के कगिसो रबाडा को पर्पल कैप मिली। सबसे ज्यादा सिक्स मारने का रिकॉर्ड मुंबई के ईशान किशन के नाम रहा। उन्होंने टूर्नामेंट में 29 छक्के लगाए।
आईपीएल के इस सीजन के अवॉर्ड:
*आईपीएल इमरजिंग प्लेयर अवॉर्ड - देवदत्त पडिक्कल
*पेटीएम फेयरप्ले अवॉर्ड- मुंबई इंडियंस
*ड्रीम इलेवन गेम चेंजर अवॉर्ड- केएल राहुल
*एलट्रोज सुपर स्ट्राइकर ऑफ द ईयर अवॉर्ड - किरोन पोलार्ड
*अनअकेडमी सिक्सेज अवॉर्ड- ईशान किशन (30 छक्के)
*क्रेड पावर प्लेयर ऑफ द सीजन- ट्रेंट बोल्ट
*पर्पल कैप- कगिसो रबाडा (30 विकेट, इकोनॉमी: 8.34, एवरेज: 18.26, स्ट्राइक रेट: 13.13)
*ऑरेंज कैप- केएल राहुल (670 रन, एवरेज: 55.83, स्ट्राइक रेट 129.34, 58 चौके, 23 छक्के)
*मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर- जोफ्रा आर्चर (20 विकेट, 175 डॉट, 5 कैच, 10 छक्के)
IPL के इतिहास में धवन पहले ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने लगातार 2 शतक लगाए हैं। सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने के मामले में राहुल (5) सबसे आगे रहे। धवन के अलावा सीजन में राहुल, मयंक अग्रवाल और बेन स्टोक्स ने 1-1 शतक लगाए। राहुल सीजन में एक पारी में सबसे ज्यादा 132* रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बने।
बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन के फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराकर मुंबई इंडियंस ने रिकॉर्ड 5वीं बार खिताब अपने नाम कर लिया।रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई ने 6वीं बार फाइनल खेला। मुंबई ने इससे पहले 4 बार (2013, 2015, 2017, 2019) में खिताब अपने नाम किया था। वहीं दिल्ली श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली बार फाइनल में पहुंची थी।
Leave Comments