• Last Update 06:12 am

IPL 2020: पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने बोल्ट, जोफ्रा आर्चर दूसरे नंबर पर
Sports

IPL 2020: पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने बोल्ट, जोफ्रा आर्चर दूसरे नंबर पर

दुबई। इंडियन प्रीमियर लीग के 51वें मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हरा दिया। इस मैच में मुबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ट्रेंट ने 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट चटकाए। बोल्ट ने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और पृथ्वी शॉ को पावरप्ले में आउट किया। इसी के साथ बोल्ट पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। बोल्ट ने आईपीएल-13 में पावरप्ले में 12 विकेट लिए हैं।

बोल्ट के बाद राजस्थान रॉयल्स के जोफ्रा आर्चर हैं जिनके नाम पावरप्ले में नौ विकेट हैं। न्यूजीलैंड के बाउल्ट ने इस सीजन पांच बार पहले ही ओवर में विकेट चटकाए हैं। बोल्ट ने धवन को पहले ओवर की तीसरी गेंद पर आउट किया। मुंबई और दिल्ली के बीच 11 अक्टूबर को हुए पिछले मैच में बोल्ट ने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर शॉ को आउट किया था। तीन विकेट लेने के बाद बोल्ट की विकेटों की संख्या 20 हो गई है और वह लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।

बता दें कि दिल्ली की यह लगातार चौथी हार है। इसी के साथ उसने अपनी प्ले-ऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को मुश्किल में डाल दिया है। अब उसे आसानी से प्ले-ऑफ में पहुंचने के लिए अपने अगले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हर हाल में हराना होगा। वहीं, मुंबई ने 18 पॉइंट्स के साथ टॉप-2 अपनी जगह पक्की कर ली है। 

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments