• Last Update 06:14 am

राष्ट्रपति चुनाव में जीत से पहले बाइडेन का ऐलान- पेरिस एग्रीमेंट से बाहर आ गया ट्रंप प्रशासन, 77 दिन में हम वापस जुड़ेंगे
International

राष्ट्रपति चुनाव में जीत से पहले बाइडेन का ऐलान- पेरिस एग्रीमेंट से बाहर आ गया ट्रंप प्रशासन, 77 दिन में हम वापस जुड़ेंगे

वॉशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेट्स के जो बाइडन के बीच कांटे की टक्कर चल रहा है। वोटों की गिनती अभी जारी है। इस बीच चुनाव जीतने से पहले ही जो बाइडेन ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है। बाइडेन का कहना है कि उनकी सरकार बनने पर अमेरिका वापस से पेरिस एग्रीमेंट में शामिल हो जाएगा। जो बाइडेन ने ट्वीट कर लिखा, ‘आज ट्रंप प्रशासन ने आधिकारिक रुप से पेरिस क्लाइमेट एग्रीमेंट छोड़ दिया है। लेकिन ठीक 77 दिनों में बाइडेन प्रशासन इसे दोबारा से ज्वाइन करेगा’।

बता दें कि बुधवार को ही अमेरिका आधिकारिक रुप से पेरिस क्लाइमेट एग्रीमेंट से बाहर हुआ है। डोनाल्ड ट्रंप ने काफी पहले इसका ऐलान किया था और अब जाकर सारी कानूनी प्रक्रिया पूरी हुई है। करीब 200 हस्ताक्षरकतार्ओं के बीच यह एकमात्र राष्ट्र है, जिसने जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने के लिए इस वैश्विक एजेंडे से खुद को अलग कर लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जून 2017 में घोषणा की थी कि उनका देश पेरिस समझौते से हट जाएगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, समझौते के अनुसार इसके हस्ताक्षरकर्ता प्रभाव के तीन साल बाद ही औपचारिक रूप से समझौता छोड़ने का अनुरोध कर सकते हैं, जो 4 नवंबर, 2019 को पड़ता है और वापसी नोटिफिकेशन के वितरण से एक साल तक प्रभावी होगा, जिसका अर्थ है कि अमेरिका औपचारिक रूप से समझौते से 4 नवंबर को बाहर हो चुका है। ट्रंप ने पदभार संभालते ही अमेरिका की अर्थव्यवस्था के लिए इसे खतरा बताते हुए इससे हटने की घोषणा की थी।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments