
मुंबई, 31 दिसंबर, न्यूज़ मंच, हिंदी सिनेमा जगत में अदाकारी और डायलॉग डिलीवरी से दर्शकों के दिलो पर राज करने वाले मशहूर अभिनेता कादर खान गंभीर बीमारी से जूझ रहे है। वे कनाडा के एक अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। इस बीच उनके निधन को लेकर भी कुछ ख़बरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। परन्तु अब इन खबरों पर उनके बेटे ने विराम लगा दिया है। उनके बेटे सरफराज़ खान ने निधन की खबर को कोरी अफवाह करार दिया है।
इस खबर को गलत बताते हुए सरफराज ने मिडिया से कहा कि ‘‘यह सब एक झूठ है। यह बस एक अफवाह है। मेरे पिता अस्पताल में हैं। आपको बता दें कि बीते कुछ समय से प्रोग्रेसिव सुपरान्यूक्लियर पाल्सी से पीड़ित होने के चलते उन्हें बाई पेप वेंटीलेटर पर रखा गया है।"
इस बीमारी के कारण कादर खान को शारीरिक संतुलन बनाने, चलने-फिरने, साँस लेने की तकलीफ हो रही है। इसके आलावा उन्हें डिमेंसिया (भूलने की बीमारी) भी है। ऐसे में उनकी बिगड़ती तबीयत के चलते सिनेमा जगत से जुड़े उनके करीबी दोस्त उनके ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
इसमें रवीना टंडन के पोस्ट करते हुए लिखा है कि कादर जी आप हमारी प्रार्थनाओं में बने हुए हैं और हम आपको याद कर रहे हैं। आशा है कि आप जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे। हमने एक साथ कई बेहतरीन, फिल्में की हैं और ये जानकर मुझे बेहद खुशी होगी कि आप अब ठीक हैं। भगवान आपको आशीर्वाद दे सर।
Kader ji , you are in our thoughts and prayers..wishing you a speedy recovery.
Leave Comments