• Last Update 07:37 am

कंगना रनौत ने अमेरिका के नए राष्ट्रपति बाइडेन की तुलना गजनी से की, कमला हैरिस की जीत को बताया ऐतिहासिक
Entertainment

कंगना रनौत ने अमेरिका के नए राष्ट्रपति बाइडेन की तुलना गजनी से की, कमला हैरिस की जीत को बताया ऐतिहासिक


  • अमेरिका के अगले राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस होंगी

मुंबई। अब ये तय हो चुका है कि अमेरिका के अगले राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस होंगी। अमेरिकी चुनाव के नतीजे साफ होने के बाद अब पूरी दुनिया से प्रतिक्रियाएं आ रही है। राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपना पक्ष रखने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी इसे लेकर ट्वीट किया है। कंगना ने अमेरिका की कमला हैरिस का सपोर्ट किया है और अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडेन पर तंज कसा है।

क्या कहा कंगना ने?
कंगना ने ट्वीट कर लिखा, 'गजनी बाइडेन के बारे में सुनिश्चित नहीं, जिसका डाटा हर 5 मिनट बाद क्रैश हो जाता है, इतनी सारी दवाईयां जो उनमें इंजेक्ट की गई हैं, इससे वो एक साल से ज्यादा नहीं ट‍िक पाएंगे। ये साफ है आगे कमला हैरिस ही कमान संभालेगी। जब एक महिला उठती है तो वो दूसरी महिलाओं के लिए भी रास्ता बनाती है। इस ऐतिहासिक दिन को सेलिब्रेट करें।' बता दें कि भारतीय मूल की कमला हैरिस अमेरिका की पहली महिला, पहली अश्वेत और पहली दक्षिण एशियाई उपराष्ट्रपति निर्वाचित हुई हैं।

20 जनवरी को शपथ लेंगे बाइडेन 
जो बाइडेन 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। बाइडेन और हैरिस ने इसके लिए वेबसाइट BuildBackBetter.com और ट्विटर अकाउंट @Transition46 भी बनाया है। बाइडेन की टीम ने ट्रांजिशन वेबसाइट में चार चीजों को प्रमुखता दी है- कोरोनावायरस, आर्थिक मजबूती, नस्लीय समानता और क्लाइमेट चेंज। वहीं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अभी भी हार मानने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्हें नतीजों पर अब भी शक है। बाइडेन को 279 और ट्रम्प को 214 इलेक्टर्स वोट मिले हैं। जीत के लिए 270 वोट जरूरी होते हैं।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments