• Last Update 06:11 am

KXIP vs RR: पंजाब ने राजस्थान को दिया 186 रन का टारगेट, क्रिस गेल ने 99 रनों की तूफानी पारी खेली
Sports

KXIP vs RR: पंजाब ने राजस्थान को दिया 186 रन का टारगेट, क्रिस गेल ने 99 रनों की तूफानी पारी खेली

अबु धाबी। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन का 50वां मैच राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला जा रहा है। शेख जाएद स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। क्रिस गेल के शानदार अर्धशतक के दम पर किंग्स इलेवन पंजाब ने 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 185 रनों का स्कोर खड़ा किया है।गेल के अलावा कप्तान लोकेश राहुल ने भी शानदार पारी खेली लेकिन अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए।

गेल ने अपनी पारी में 63 गेंदों पर 99 रनों की तूफानी पारी खेली और छह चौके और आठ छक्के लगाए। राहुल ने 46 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 41 गेंदों का सामना किया और तीन चौके और दो छक्के लगाए। निकलोस पूरन ने 10 गेंदों पर 22 रन बनाए। राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर और बेन स्टोक्स ने दो-दो विकेट लिए।

पंजाब ने अभी तक 12 मैच खेले हैं और छह जीत, छह हार के साथ वह 12 अंक लेकर चौथे स्थान पर बनी हुई है। वहीं राजस्थान ने 12 मैचों में से पांच में जीत और सात में हार देखी है और वह 10 अंक लेकर सातवें स्थान पर है। दोनों टीमों की प्लेऑफ में जाने की संभावनाएं बरकरार हैं।

पंजाब ने इस मैदान पर चार मैचों में दो जीते हैं और दो हारे हैं जबकि राजस्थान ने सात मैचों में पांच जीते हैं और दो हारे हैं। राजस्थान ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है और उसने अंकित राजपूत की जगह वरुण एरॉन को अंतिम एकादश में शामिल किया है। वहीं, पंजाब बिना किसी बदलाव के इस मुकाबले में उतर रही है।

टीमें :
किंग्स इलेवन पंजाब : लोकेश राहुल (कप्तान एवं विकेटकीपर), मनदीप सिंह, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, दीपक हुड्डा, क्रिस जॉर्डन, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

राजस्थान रॉयल्स : रॉबिन उथप्पा, बेन स्टोक्स, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जोस बटलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, वरुण एरॉन, कार्तिक त्यागी।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments