• Last Update 08:28 am

अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 300,000 के पार पहुंची
International

अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 300,000 के पार पहुंची

न्यूयॉर्क। अमेरिका में कोरोनावायरससे मरने वालों की संख्या 300,000 के पार पहुंच चुकी है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 1.63 करोड़ पहुंचने के साथ सोमवार दोपहर तक अमेरिका में मरने वालों की संख्या बढ़कर 300,267 हो गई।

सीएसएसई के आंकड़ों ने दर्शाया कि अमेरिका में सबसे ज्यादा 35,643 मौतें न्यूयॉर्क राज्य में हुई है। 24,414 मौतों के साथ टेक्सस दूसरे स्थान पर है। कैलिफोर्निया, फ्लोरिडा और न्यूजर्सी इन तीनों राज्यों में 17,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है। 10,000 से अधिक मौतों वाले राज्यों में इलिनॉय, पेन्सिलवेनिया, मैसाचुसेट्स, मिशिगन और जॉर्जिया भी शामिल हैं।

अमेरिका दुनिया में कोरोना के सबसे ज्यादा मामलों और मौतों के साथ महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। वैश्विक मौतों के आंकड़े को देखा जाए तो 18 प्रतिशत से अधिक मौतें अमेरिका में हुई है।

You can share this post!


Leave Comments