• Last Update 05:38 am

MP NEWS:जानिए आखिर CM शिवराज से बिग बी ने इस महिला पुलिसकर्मी के तबादले के लिए क्यों की अपील
State

MP NEWS:जानिए आखिर CM शिवराज से बिग बी ने इस महिला पुलिसकर्मी के तबादले के लिए क्यों की अपील

मध्य प्रदेश: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति से मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह से एक महिला कॉन्स्टेबल के तबादले की सीएम से अपील की है।उन्होंने कहा है कि पति पत्नी की पोस्टिंग मंदसौर में कर दीजिए ना।वहीं मंदसौर जिले के भाजपा विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने भी इस दम्पति की मंदसौर जिले में तबादले की अपील की है।

बताते चलें कि मंदसौर में यातायात पुलिस के आरक्षक विवेक परमार मंगलवार को टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति के शो में पहुंचे थे।सवाल जवाब के दौरान बिग बी ने जब विवेक के परिवार के बारे में पूछा तो उनका दर्द छलक पड़ा।उन्होंने बताया कि वह और उनकी पत्नी एक ही विभाग में कार्यरत हैं लेकिन पत्नी ग्वालियर में और मै मन्दसौर में पदस्थ  हूं।कुछ कारणों से हमारी पोस्टिंग एक जगह नही हो पाई है।इस दौरान कार्यक्रम में वीडियो से पत्नी ने भी अपनी पीड़ा सुनाई।यह सुनकर बिग बी भी इमोशनल हो गएंऔर उन्होंने अपने अंदाज में शिवराज सरकार से दम्पती के तबादले की अपील कर दी।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments