• Last Update 06:14 am

US President Election: कौन बनेगा अमेरिका का अगला राष्ट्रपति? अभी भी नहीं हो पाया है फैसला, जॉर्जिया में दोबारा काउंटिंग
International

US President Election: कौन बनेगा अमेरिका का अगला राष्ट्रपति? अभी भी नहीं हो पाया है फैसला, जॉर्जिया में दोबारा काउंटिंग

वॉशिंगटन। अमेरिका का अगला राष्ट्रपति कौन होगा इस पर पूरी दुनिया की निगाहे टिकी हुई है। वोटों की गिनती अभी जारी है और डेमोक्रेट पार्टी से राष्ट्रपति उम्मीदवार जो बिडेन बहुमत के करीब हैं।  इस बीच जॉर्जिया में एक बार फिर से वोटों की गिनती का फैसला लिया गया है।

इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने पेंसिल्वानिया में चुनाव की रात 8 बजे के बाद आए बैलट को अलग रखने का फैसला सुनाया है। बता दें कि बिडेन के पास इस समय 264 इलेक्टोरल वोट हैं और ट्रंप के पास 214। बहुमत के लिए 270 इलेक्टोरल वोट चाहिए। ट्रंप बार-बार चनाव में धांधली का आरोप लगाकर वोटों की गिनती को रोकने की मांग कर रहे हैं।

रिपब्लिकन पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर करते हुए कहा था कि बैलट्स निर्धारित समय रात 8 बजे के बाद आए हैं, इसलिए इनकी गिनती नहीं होने चाहिए। इस पर अमेरिकी सुप्रीमकोर्ट ने पेंसिल्वानिया में चुनाव के दिन रात 8 बजे के बाद आए वोटों को अलग सुरक्षित रखने का आदेश दिया है और जरूरत पड़ने पर अलग से गिनती का आदेश भी दिया है।

हालांकि इससे पहले पेंसिल्वानिया की एक अदालत ने फैसला दिया था कि चुनाव के दिन से पहले भेजे गए बैलट अगर 3 नवंबर के तीन दिन बाद भी मिलते हैं तो उनकी गिनती हो सकती है। 

उधर, जॉर्जिया में में धांधली के आरोपों के बाद वोटों की गिनती दोबारा की जाएगी। यहां जो बिडेन लीड कर रहे हैं और 99 फीसदी वोटों की काउंटिंग हो गई है। डोनाल्ड ट्रंप को दोबारा राष्ट्रपति बनने के लिए पेनिसिल्वानिया और जॉर्जिया दोनों जगह जीत दर्ज करनी होगी।

जॉर्जिया के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट ब्राड रफेंसपर्जर का कहना है कि 20 नवंबर तक जॉर्जिया के अंतिम परिणाम आ सकते हैं। जॉर्जिया में 16 इलेक्ट्रोरल वोट हैं।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments