
रायपुर.न्यूजमंच. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वादा खिलाफी से नाराज जनता उनके हमशक्ल पर अपना गुस्सा निकाल रही है। बीते दिनों बनारस से रायपुर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हम शक्ल अभिनंदन पाठक छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पहुँचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर बनी नमो सेना से जुड़े अभिनंदन पाठक छत्तीसगढ़ भाजपा कार्यालय में अपनी उपेक्षा से नाराज हो गए और पीएम के हम शक्ल होने की परेशानी बताते हुए अपना दुखड़ा सुनाने लगे।
अभिनंदन पाठक ने बताया कि वे नमो सेना से जुड़े हुए हैं और देश भर में घूम-घूम कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं का प्रचार प्रसार करते हैं। इस दौरान मिलने वाले कई लोग उनसे यह पूछते हुए नाराज हो जाते हैं कि अच्छे दिन कब आएंगे। पाठक ने बताया कि दो तीन बार ऐसे मौके भी आये जब पीएम का हमशक्ल होने के कारण उन्हें जनता से मार भी खानी पड़ी। अच्छे दिन नहीं आने से नाराज लोगों ने उनसे यह पूछते हुए उनमें चांटे जड़ दिए कि अच्छे दिन कब आएंगे..
(नीचे क्लिक कर वीडियो में सुनिए मोदी के हमशक्ल का दुखड़ा)
छत्तीसगढ़ भाजपा से नाराज हुए मोदी के हमशक्ल
छत्तीसगढ़ भाजपा मुख्यालय पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमशकल अभिनंदन पाठक भाजपा पदाधिकारियों द्वारा अपनी उपेक्षा से बेहद नाराज नजर आए उन्होंने यहां तक कह दिया कि छत्तीसगढ़ भाजपा मुख्यमंत्री रमन सिंह के बुरे दिन आने वाले हैं क्योंकि विनाश काले विपरीत बुद्धि पाठक यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि अब वह कांग्रेस की सदस्यता लेंगे। अभिनंदन पाठक का कहना है की छतीसगढ़ भाजपा ने उनका अपमान कर उन्हें नहीं बल्कि स्वयं नरेंद्र मोदी के विचारों और प्रयासों को अपमानित किया है । उनका कहना है कि छत्तीसगढ़ भाजपा “अतिथि देवों भव “ की परिभाषा को भी भूल चुकी है , एक और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी एक और हिंदुस्तान की जनता के उत्थान के लिए प्रयासरत है उसके विपरीत छत्तीसगढ़ में भाजपा अहंकार और सत्ता के नशे में चूर आम जनता के हितो के विपरीत कार्य कर रही है
(वीडीयो में सुनिए आखिर क्यों कांग्रेस की सदस्यता लेंगे, मोदी के हमशक्ल)
इन मुद्दों पर पीएम से बेहद नाराज है जनता
अभिनंदन पाठक बताते हैं कि पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम, डॉलर के मुकाबले लगातार नीचे गिरता रूपया और महगांई समेत कई मुद्दे हैं जिनसे जनता प्रधानमंत्री से नाराज है। लेकिन सबसे ज्यादा नाराजगी पीएम मोदी द्वारा विदेशों में जमा काले धन को वापिस लाकर हर भारतीय के बैंक खाते में 15 लाख रुपए जमा कराने और अच्छे दिन लाने का वादा पूरा न करने को लेकर है। इन सबके बावजूद भी पाठक मोदी की तारीफ करते हैं।
Leave Comments