
नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने आज (बुधवार, 28 अक्टूबर) लगातार 26 वें दिन पेट्रेल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 81.06 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 87.74 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 82.59 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 84.14 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।
डीजल की कीमतों की बात करें तो दिल्ली में डीजल 70.46 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं मुंबई में डीजल 76.86 रुपए प्रति लीटर पर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 73.99 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 75.95 रुपए चुकाना होंगे। बता दें की कोरोनावायरस के कारण हुए लॉकडाउन के दौरान भी देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लंबे समय तक राहत देखने को मिली थी। कुछ ऐसा ही एक बार फिर अक्टूबर में देखने को मिल रहा है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि क्रूड ऑयल की डिमांड की कमी के चलते दिवाली तक पेट्रोल- डीजल की कीमतों में और भी ज्यादा कमी आ सकती है।
कैसे तय होती है कीमत
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज सुबह 6 बजे तय करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है।
Leave Comments