
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत देश के कई बड़े नेताओं ने सोमवार को सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सुरक्षा बलों का आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने ट्वीट में कहा, सशस्त्र सेना झंडा दिवस हमारे सशस्त्र बलों और उनके परिवारों के प्रति आभार व्यक्त करने का दिन है। भारत को उनकी वीर सेवा और निस्वार्थ बलिदान पर गर्व है। हमारी सेनाओं के लिए कल्याण में योगदान दें। यह पहल हमारे कई बहादुर कर्मियों और उनके परिवारों की मदद करेगा।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस मौके पर ट्वीट किया, उन्होंने लिखा कि आज के दिन वो सेना की सभी टुकड़ियों को सलाम करते हैंय़ ये दिन हमें याद दिलाता है कि हम पूर्व सैनिकों समेत उन सभी जवानों के जीवन में कुछ बदलाव ला सकें, जो देश की सुरक्षा में डटे हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस अवसर पर ट्वीट कर सेना के जवानों को सलाम किया. जेपी नड्डा ने लिखा कि आज के दिन हर कोई सेना के वेलफेयर में अपनी ओर से योगदान देने की शपथ ले।
बता दें कि 1949 में पहली बार सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया था। तब से लेकर आज तक ये निरंतर मनाया जा रहा है। इस दिन भारतीय सेना अपने बहादुर जवानों के कल्याण के लिए लिए भारत की जनता से धन संग्रह करती है। भारतीय सेना की तरफ से गणमान्य से लेकर आम लोगों को भारतीय सशस्त्र सेना के प्रतीक चिन्ह झंडे को लगाकर उनसे ये अपेक्षा की जाती है कि वो अपने बहादुर जवानों के कल्याण के लिए कुछ आर्थिक सहयोग करे। इस झंडे में शामिल लाल, गहरा नीला और हल्के नीले रंगों की पट्टियां तीनों सेनाओं को प्रदर्शित करती हैं।
Leave Comments