• Last Update 04:31 am

कृषि कानूनों के खिलाफ 32 दिनों से धरने पर बैठे कांग्रेस सांसद, जंतर-मंतर पहुंचकर प्रियंका ने मुलाकात की
Politics

कृषि कानूनों के खिलाफ 32 दिनों से धरने पर बैठे कांग्रेस सांसद, जंतर-मंतर पहुंचकर प्रियंका ने मुलाकात की

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को पंजाब के पार्टी सांसदों से मुलाकात की, जो कृषि कानूनों के खिलाफ जंतर-मंतर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रियंका ने उनसे भाई और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास पर मुलाकात की।

वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट करके कहा, 'मोदी सरकार ने अपने पूंजीपति मित्रों के फ़ायदे के लिए देश के अन्नदाता के साथ विश्वासघात किया है। आंदोलन के माध्यम से किसान अपनी बात कह चुके हैं। अन्नदाताओं की आवाज़ उठाना और उनकी मांगों का समर्थन करना हम सब का कर्तव्य है।

वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के फैसलों ने किसानों के साथ अन्याय किया है, गरीबों के पेट पर लात मारी है। हम उसके सामने सिर नहीं झुकायेंगे. मोदी सरकार के काले बिलों के खिलाफ अन्नदाता की लड़ाई डट कर लड़ेंगे।

सांसद - रवनीत सिंह बिट्ट, जसबीर सिंह डिम्पा और अन्य लोग 7 दिसंबर से जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। शशि थरूर और सलमान खुर्शीद सहित कई कांग्रेस नेता उनके साथ एकजुटता दिखाने के लिए उनके विरोध में शामिल हुए।

कांग्रेस सांसद जसबीर सिंह डिंपा ने कहा, हम तब तक यहां बैठेंगे जब तक किसान नए कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। सरकार को नए कृषि कानूनों को वापस लेना चाहिए और उनकी मांगों को देखना चाहिए और मामले को हल करना चाहिए।

गुरजीत सिंह औजला ने कहा, पंजाब कांग्रेस पहले दिन से किसानों के साथ है और किसानों को समर्थन देना हमारी जिम्मेदारी है .. जब तक सरकार अपने फैसले वापस नहीं लेती है, तब तक विरोध जारी रहेगा।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments