• Last Update 06:09 am

कमजोर वैश्विक संकेतों से घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव
National

कमजोर वैश्विक संकेतों से घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव

मुंबई। विदेशी बाजारों से मिले कमजोर संकेतों से घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को शुरूआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव बना हुआ था। सेंसेक्स में आरंभिक कारोबार के दौरान 350 अंकों से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई जबकि इस दौरान सूचकांक पिछले सत्र से 100 अंकों से ज्यादा फिसला। निफ्टी में भी लाल निशान के साथ कारोबार चल रहा था। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बीते सत्र से 24.35 अंकों की कमजोरी के साथ 45,529.61 पर खुला और 45,938.40 तक चढ़ा, जबकि इस दौरान निचला स्तर 45,431.32 रहा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी बीते सत्र से 45.25 अंकों की बढ़त के साथ 13,373.65 पर खुला और 13,446.75 तक चढ़ा लेकिन जल्द ही फिसलकर 13,286.80 पर आ गया।
कोरोनावायरस के नये स्ट्रेन के खतरे से बीते सत्र में घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली का भारी दबाव रहा। जानकार बताते हैं कि निवेशक अभी इंतजार के मूड में है इसलिए बाजार में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। घरेलू शेयर बाजार बहरहाल विदेशी संकेतों से चालित है और अमेरिकी बाजार में बीते सत्र के आखिर में रिकवरी आई। लेकिन घरेलू शेयर बाजार में कुल मिलाकर कारोबारी रुझान कमजोर बना हुआ है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments