
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर और चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनिंग बैट्समैन शेन वॉटसन ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। 39 वर्षीय वॉटसन ने एक ट्वीट कर इसकी औपचारिक घोषणा की। वॉटसन ने एक दिन पहले टीम प्रबंधन को इससे अगवत करा दिया था। वॉटसन ने अबू धाबी में रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ सीएसके के आईपीएल 2020 के फाइनल मैच के बाद ये निर्णय लिया। इस मैच को येलो आर्मी ने नौ विकेट से जीता था। एक-दो दिन में वॉटसन इसका औपचारिक ऐलान कर सकते हैं।
एक बार राजस्थान और एक बार चेन्नई के साथ जीता आईपीएल खिताब
वॉटसन की चेन्नई टीम आईपीएल-13 से पहले ही बाहर हो चुकी है। टीम आईपीएल के इतिहास में पहली बार प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई है। आईपीएल-13 में वॉटसन के बल्ले से 11 मैचों में 299 रन ही निकले हैं। वॉटसन ने 2008 में राजस्थान रॉयल्स के साथ और 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ आईपीएल खिताब जीता है। इसके अलावा वह 2008 और 2013 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रह चुके हैं। 39 वर्षीय वॉटसन ने आईपीएल में अब तक 145 मैचों में 137.91 की औसत से 3874 रन बनाए हैं। इसमें उन्होंने चार शतक भी लगाए हैं और साथ एक हैट्रिक सहित 92 विकेट भी चटकाए हैं। इसके अलावा वह राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की कप्तानी भी कर चुके हैं।
Leave Comments