• Last Update 10:50 am

गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी लाल निशान पर
Business
National

गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी लाल निशान पर


घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को आरंभिक कारोबार के दौरान सुस्ती रही। सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा टूटा और निफ्टी भी लाल निशान के साथ कारोबार कर रहा था। सुबह 9.23 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 91.99 अंको की गिरावट के साथ 49,177.33 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी भी पिछले सत्र से 10.40 अंकों की गिरावट के साथ 14,474.35 पर बना हुआ था।

इससे पहले मुंबई स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से कमजोरी के साथ 49,228.26 पर खुला और 49,234.25 तक चढ़ा जबकि इस दौरान सेंसेक्स का निचला स्तर 49,082.04 रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी पिछले सत्र से कमजोरी के साथ 14,473.80 पर खुला और 14,487.35 तक चढ़ा। लेकिन जल्द ही फिसलकर 14,432.85 पर आ गया।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments