• Last Update 06:26 am

शिमला में लंबे अंतराल के बाद रातभर बर्फबारी हुई, पर्यटकों की संख्या में हो सकता है इजाफा
State

शिमला में लंबे अंतराल के बाद रातभर बर्फबारी हुई, पर्यटकों की संख्या में हो सकता है इजाफा

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी और इसके आस-पास के स्थानों में लंबे अंतराल के बाद रातभर बर्फबारी हुई। बर्फबारी से होटल मालिकों की उम्मीद जगी है कि नए साल की पूर्व संध्या पर पर्यटक बड़ी संख्या में आएंगे।

शिमला के पास पर्यटक स्थलों, जैसे कुफरी, फागू और नारकंडा में भी बर्फबारी हुई, जिससे हिल स्टेशन और भी मनोरम हो गए हैं। सोलन जिले के धरमपुर में भी बर्फबारी हुई। इससे कसौली और चैल में पर्यटन स्थल मनोरम हो गए हैं।

बर्फबारी से अब ज्यादा पर्यटकों के शिमला घूमने आने की उम्मीद है। यह स्थल इमारतों की शाही भव्यता के लिए जाना जाता है, जो ब्रिटिशकाल में भारत की ग्रीष्मकालीन राजधानी हुआ करती थी। इसी तरह, मनाली और राज्य की राजधानी से 250 किलोमीटर की दूरी पर सोलंग स्की ढलान और कल्पा में बर्फबारी हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक शिमला और इसके आस-पास के पर्यटन स्थलों में बर्फ की अच्छी परत जमी है और यह अगले कुछ दिनों तक बर्फ में ढका रहेगा। उन्होंने कहा कि 29 दिसंबर तक पश्चिमी विक्षोभ के फिर से बनने की आशंका है और इसके बाद मौसम शुष्क होगा।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments