• Last Update 06:12 am

हैरान करने वाला है आगरा के बंदरों की गैंगवार का यह वीडियो
Ajab Gajab

हैरान करने वाला है आगरा के बंदरों की गैंगवार का यह वीडियो

​​​​​​आगरा, 30 अक्टूबर, (न्यूजमंच), आमतौर पर आपने इंसानों के दो गुटों के बीच खून-खराबा और मारपीट से भरे गैंगवार की कहानी सुनी या देखी होगी। लेकिन हम आपको आगरा के सदर क्षेत्र में बंदरों के दो गुटों के बीच हुए गैंगवार की वीडियो दिखा रहे हैं। 
इन वीडियोज को देखकर आप हैरान जरूर होंगे, क्योंकि बंदरों के दो गुटों के बीच हुए इस गैंगवार की शुरुआत उसी तरह हुई, जैसे इंसान आपस मे झगड़ते हैं।

पहले वीडियो में बंदरों के दो गैंग पूरी तरह से आमने सामने नजर आ रहे हैं। इसके बाद दोनों गैंगस के बीच उन्हीं की भाषा में कुछ कहा-सुनी होती नजर आती है। कहा-सुनी से शुरू हुई बंदरों के दो गुटों की यह यह लड़ाई अचानक ही गैंगवार में तब्दील होती नजर आती है। कहासुनी के दौरान ही एक गैंग के कुछ बंदर दूसरे गैंग पर हमला कर देते हैं। अचानक हुए हमले से दूसरा गैंग घबरा जाता है और मैदान छोड़कर भाग जाता है। इसके बाद कुछ ही देर में दूसरा गैंग फिर लौट कर आता है, और पहले गैंग के ऊपर हमला कर देता है। इस बार दूसरा वाला गैंग पहके वाले गैंग पर भारी पड़ता नजर आता है और दूसरा गैंग मैदान छोड़ने के लिए मजबूर हो जाता है। लेकिन जल्द ही ताकत बटोर कर फिर पहके वाले गैंग पर हमला कर देता है।
 इंसानों की तरह दिखाई देने वाला बंदरों का यह गैंगवार करीब आधे घन्टे तक चला। इस दौरान लोग रास्तों में दुबके रहे, कोई भी सामने आकर बंदरों के गैंग से पंगा नहीं लेना चाहता था। इंसानों की तरह जारी बंदरों के इस गैंगवार में बस कमी थी, तो वो हथियारों की, वरना यह बंदर इंसानों को भी पीछे छोड़ देते। करीब आधे घंटे तक चले इस गैंगवार में बंदरों के दोनों गैंग एल दूसरे पर हावी होते रहे, कभी किसी का पलड़ा भारी हो रहा था, कभी किसी का। आखिरकार जब दोनों गैंग के मैम्बर्स थक कर चूर हो गए, तब जाकर यह गैंगवार बैंद हुआ। झांड को देख कर लग रहा था कि बंदरो का गैंगवार इलाके को लेकर हो रहा है, बंदरों के इस गैंगवार में कौन जीता कौन हारा, इलाका किस के पास रहा यह समझ पाना मुश्किल है, लेकिन इस गैंगवार को देखकर आप हैरान होने के साथ आप यह मानने में बिल्कुल भी संकोच नहीं करेंगे कि इंसानों के पूर्वज बंदर ही थे।

  • Tags

You can share this post!

Leave Comments