• Last Update 08:27 am

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की घोषणा, 10वीं, 12वीं कक्षा के लिए स्कूल 19 जनवरी से खुलेंगे
State

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की घोषणा, 10वीं, 12वीं कक्षा के लिए स्कूल 19 जनवरी से खुलेंगे

चेन्नई। तमिलनाडु में 19 जनवरी से कक्षा 10 और 12 के लिए स्कूल खोल दिए जाएंगे। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। पलानीस्वामी ने कहा कि स्कूलों को केवल कक्षा 10 और 12 के लिए फिर से खोला जाएगा और प्रत्येक कक्षा में 25 छात्र होंगे। 

मुख्यमंत्री ने कहा, प्रतिरक्षा स्तर को बढ़ाने के लिए कक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों को विटामिन और जिंक की गोलियां दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि 95 प्रतिशत अभिभावकों द्वारा स्कूलों को फिर से खोलने के पक्ष में इच्छा व्यक्त करने के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है। संबंधित स्कूलों द्वारा इस महीने की 8 और 9 तारीख को अभिभावकों के विचार लिए गए और एक रिपोर्ट सरकार को सौंपी गई जिसके बाद स्कूल खोलने का फैसला लिया गया।

गौरतलब है कि पिछले साल देश में कोरोना महामारी के फैलने के बाद से देश भर के हजारों स्कूल बंद कर दिए गए थे और लॉकडाउन लागू किया गया था। इसके बाद बहुत से स्कूल हाल के दिनों में ही फिर से खुलने लगे हैं। वहीं, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, तमिलनाडु में सोमवार तक कोविड -19 के 18,894 एक्टिव केस थे और 7,13,584 केस रिकवर हो चुके हैं। वहीं, राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते 11,344 लोगों की मौत हो चुकी है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments