
टीकमगढ़, 30 अक्टूबर, मुकेश सेन, न्यूजमंच, , मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के खरगापुर तहसील में पदस्थ नायाब तहसीलदार सुनील वर्मा की एक फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। वायरल फोटो नायब तहसीलदार साहब के व्हाट्सएप्प डीपी की बताई जा रही है। इस डीपी फोटो में नायब तहसीलदार ने अपने साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान की फोटो अखिल भारतीय किरार, धाकड़ युवक-युवती परिचय सम्मेलन की फ्रेम के साथ लगाई है।
हालांकि फ्रेम पर युवक-युवती सम्मेलन की तारीख 22 अप्रैल 2018 की डली हुई है। इससे जाहिर होता है कि नायब तहसीलदार से नाराज खुरापाती तत्त्वों ने आचार सहिंता के दौरान सुनील वर्मा के खिलाफ मुद्दा बनाने के लिए उनकी किसी पुरानी फोटो का इस्तेमाल किया है। साथ ही इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि नायब तहसीलदार की फोटो के साथ मॉर्फिंग की गई हो।
लेकिन अगर नायब तहसीलदार श्री वर्मा ने इस पुरानी फोटो को इस चुनावी समय में अपनी सोशल साइट की डीपी बनाई है, तो अंदाजा लगाया जा सकता है, तहसीलदार साहब को निर्वाचन आयोग का डर नहीं है, इसलिए वह आचार सहिंता लागू होने के बावजूद भी इस तरह की फोटो डाल रहे है।
खैर इस पूरे मामले में नायब तहसीलदार दोषी हैं अथवा नहीं यह जांच का विषय है। लेकिन कानूनी जानकारों का कहना है कि किसी भी लोकसेवक को सामान्य समय मे भी इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए, जिससे कि यह प्रदर्शित हो कि उनका झुकाव किसी विशेष राज नेता या राजनैतिक दल के प्रति है। इस पूरे मामले को लेकर जब हमने तहसीलदार की प्रतिक्रिया लेनी चाही, तो उनसे संपर्क नहीं हो सका।
Leave Comments