• Last Update 06:11 am

IPL 2020 : टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद कोहली का मैसेज, बोले- सभी प्रशंसकों को धन्यवाद, जल्द मुलाकात होगी
Sports

IPL 2020 : टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद कोहली का मैसेज, बोले- सभी प्रशंसकों को धन्यवाद, जल्द मुलाकात होगी

नई दिल्ली। आईपीएल जीतने का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का सपना एक बार फिर टूट गया। शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने बैंगलोर को लीग के 13वें सीजन के एलिमिनेटर मुकाबले में छह विकेट से हरा दिया। हैदराबाद से मिली हार के बाद बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट कर आरसीबी के फैन्स को शुक्रिया कहा। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'यह हमारे लिए एक शानदार यात्रा रही है, हां चीजें हमारे रास्ते नहीं चलीं लेकिन पूरे टीम के खिलाड़ी पर गर्व है। आपके समर्थन के लिए हमारे सभी प्रशंसकों को धन्यवाद, आपका प्यार हमें मजबूत बनाता है। आप सभी से जल्दी ही मुलाकात होगी..'.

वहीं मैच के बाद कोहली ने कहा था, अगर आप पहली पारी की बात करते हैं तो मुझे नहीं लगता कि हमारे पास अच्छा स्कोर था। दूसरे हाफ में हम जिस स्थिति में थे वो शायद बेहतर थी। कोहली ने कहा कि इस सीजन में उनके कुछ खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

कोहली ने कहा, कुछ खिलाड़ी हमारे लिए अच्छे साबित रहे और उनका सीजन भी अच्छा रहा। देवदत्त पडिकल, मोहम्मद सिराज ने शानदार प्रदर्शन किया। युजवेंद्र चहल और अब्राहम डिविलियर्स हमेशा की तरह शानदार रहे। कुछ सकारात्मक चीजें रहीं। पडिकल ने शानदार क्लास और प्रतिभा दिखाई। एक सीजन में 400 रन बनाना आसान नहीं रहता है।

कोहली ने कहा कि यह सीजन आईपीएल का काफी प्रतिस्पर्धी सीजन रहा। उन्होंने कहा, यह मुश्किल साल रहा। यह आपको बताता है कि आईपीएल में टीमों की ताकत क्या है। आपके पास होम एंड अवे जैसी स्थिति नहीं थी इसलिए जब स्थितियां सभी के लिए समान रहती हैं तो टीम की असल क्षमताएं निकल कर सामने आती हैं।

उन्होंने कहा, यहां आकर खेलना शानदार रहा। यहां काफी बड़ी चीज हो रही है और हम उसमें योगदान दे काफी खुश हैं। हम इसका हिस्सा बन और प्रशंसकों को खुशी के पल देने से खुश हैं। बता दें कि बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए।  हैदराबाद ने दो गेंद शेष रहते हुए चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments