• Last Update 06:10 am

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, 3 आतंकी ढेर
National

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, 3 आतंकी ढेर

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच जारी मुठभेड़ में 3 आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने ये जानकारी दी और कहा कि सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस ने कहा, एक और अज्ञात आतंकवादी मारा गया। इस तरह पुलवामा में मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए हैं, सर्च ऑपरेशन जारी है।

आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में एक विशेष सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों द्वारा इलाके में घेरा डालने और तलाशी अभियान शुरू करने के बाद बुधवार सुबह मुठभेड़ शुरू हुई। जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे थे, वे भारी मात्रा में फायरिंग की चपेट में आ गए जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments