• Last Update 03:46 am

FIR के बाद अरबाज और सोहेल को किया गया क्वारनटीन, तीनों पर कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप
Entertainment

FIR के बाद अरबाज और सोहेल को किया गया क्वारनटीन, तीनों पर कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप


  • FIR के बाद अरबाज- सोहेल खान हुए होटल में क्वारनटीन

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान, उनके बेटे निर्वान और भाई अरबाज खान के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद अब उन्हें क्वारनटीन कर दिया गया है। इन तीनों को बांद्रा वेस्ट में ताज लैंड्स एंड होटल में क्वारनटीन किया गया है। क्वारनटीन पीरियड पूरा होने के बाद तीनों का RT PCR टेस्ट इस बात की पुष्टि करने के लिए किया जाएगा कि तीनों में कोरोना संक्रमण के कोई लक्षण तो नहीं हैं। 

बीएमसी ने ये भी बताया है कि उन तीनों को अपने रहने और टेस्ट कराए जाने का खर्च खुद देना होगा। इसके अलावा BMC कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग पर भी काम करेगी। ऐसा इसलिए किया जाएगा क्योंकि दोनों हाल ही में सलमान खान की बर्थडे पार्टी में शरीक हुए थे, जिसकी वजह से संभव है कि वे बहुत से लोगों के संपर्क में आए हों।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबित तीनों लोग 25 दिसंबर को UAE से मुंबई लौटे थे। इन्होंने बीएमसी को शपथपत्र दिया कि वे खुद को ताज होटल में क्वारंटीन करेंगे, लेकिन ताज होटल में क्वारनटीन होने के बजाय ये लोग बांद्रा स्थित अपने घर चले गए। मुंबई पुलिस की डीसीपी ने बताया कि खार पुलिस स्टेशन में एफाआईआर दर्ज की गई है। बीएमसी के मेडिकल ऑफिसर ने इस तीनों की शिकायत की थी। 

एफआईआर दर्ज करने के बाद मामले की जांच की जा रही है। तीनों के खिलाफ एपिडेमिक डिजीज एक्ट के तहत ये एफआईआर दर्ज हुई है। बता दें कि भले ही इन दिनों लॉकडाउन से लोगों को राहत मिल गई हो। लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से सभी लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के तहत गाइडलाइन्स का पालन करना अनिवार्य है। मौजूदा मानदंडों के अनुसार, यूके और यूएई के साथ-साथ यूरोप से लौटने वालों को सात दिनों के इंस्टिट्यूशनल क्वारनटीन से गुजरना पड़ता है। 

लॉकडाउन खत्म होने के बाद कई सारे बॉलीवुड एक्टर्स ने विदेशों में छुट्टियां मनाईं या शूटिंग की। कई सितारों ने तो इन गाइडलाइन्स का अच्छे से पालन किया। परंतु कुछ सितारों ने इसमें लापरवाही बरती है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments