• Last Update 04:31 am

Coronavirus in UK: PM बोरिस जॉनसन ने ब्रिटेन में फिर एक बार लॉकडाउन का ऐलान किया
International

Coronavirus in UK: PM बोरिस जॉनसन ने ब्रिटेन में फिर एक बार लॉकडाउन का ऐलान किया

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कोरोनावायरस के कारण इंग्लैंड में एक और लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। महामारी शुरू होने के बाद इंग्लैंड में यह तीसरा लॉकडाउन है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि लॉकडाउन मंगलवार सुबह 12 बजे से लागू हुआ। सोमवार को टेलिविजन पर दिए गए अपने संबोधन में उन्होंने देश भर के लोगों से आग्रह किया कि केवल उन कारणों के लिए घर से बाहर निकलें, जिनकी अनुमति सरकार ने दी है।

नए लॉकडाउन के तहत केवल उन लोगों को काम पर जाने की अनुमति दी गई है जिनके लिए घर से काम करना असंभव है। जैसे कि निर्माणकार्यों में लगे श्रमिक। इसके अलावा ब्रिटेन के लोगों को भोजन और दवाओं जैसी जरूरी चीजें खरीदने के लिए दिन में एक बार बाहर निकलने की छूट है। इस बीच सभी स्कूल और कॉलेज मंगलवार से बंद हो जाएंगे और फरवरी के मध्य तक ऑनलाइन पढ़ाई करेंगे।

जॉनसन ने कहा कि स्कूल असुरक्षित नहीं थे और बच्चों के नए कोविड-19 स्ट्रैन से भी प्रभावित होने की बहुत संभावना नहीं है। यह नया स्ट्रैन पिछले महीने देश में मिला है और यह संचरण में 70 फीसदी अधिक तेज है। लेकिन स्कूल इसके ट्रांसमिशन का जरिया बन सकते हैं और वायरस घरों में फैल सकता है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, ब्रिटेन में सोमवार को कोविड-19 के 58,784 नए मामले मिले हैं। जो कि अब तक का सबसे बड़ा दैनिक आंकड़ा है। देश में अब तक कुल 27,21,622 मामले और 75,547 मौतें दर्ज हो चुकी हैं।

इस बीच स्कॉटलैंड के पहले मंत्री निकोला स्टर्जन ने भी घोषणा की है कि स्कॉटलैंड में सोमवार की मध्य रात्रि से 1 फरवरी तक के लिए लॉकडाउन रहेगा।

You can share this post!


Leave Comments