• Last Update 06:53 am

अर्नब की गिरफ्तारी प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला : गोवा के मुख्यमंत्री
National

अर्नब की गिरफ्तारी प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला : गोवा के मुख्यमंत्री

पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को रिपब्लिक टीवी के मुख्य संपादक अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी को प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला करार दिया।

सावंत ने ट्वीट किया, अर्नब गोस्वामी के खिलाफ उच्चस्तरीय कार्रवाई प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला है और मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। यह महाराष्ट्र सरकार द्वारा सत्ता का दुरुपयोग है जो राजनीति से प्रेरित है।

साल 2018 में महाराष्ट्र के रायगढ़ पुलिस स्टेशन में दर्ज एक व्यक्ति का आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गोस्वामी को बुधवार सुबह वर्ली स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया। इस मामले को पहले ही बंद कर दिया गया था और अब इसे फिर से खोल दिया गया है।

  • Tags

You can share this post!


Leave Comments