
सिडनी। आस्ट्रेलिया के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेम्स पैटिनसन पसलियों में चोट के कारण भारत के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने सोमवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। पैटिनसन दूसरे टेस्ट मैच के बाद छुट्टी पर थे और अपने घर गए हुए थे। अपने घर पर वह गिर गए जिसके चलते उन्हें पसलियों में चोट आई है।
मिशेल नासेर और सीन एबॉट टीम के साथ हैं इसलिए पैटिनसन के स्थान पर किसी और खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं किया जाएगा। सीए ने कहा, ब्रिस्बेन में होने वाले चौथे टेस्ट मैच से पहले उनकी फिटनेस की जांच की जाएगी। बता दें कि पैटिनसन हालांकि शुरुआती दो टेस्ट मैचों में अंतिम-11 का हिस्सा नहीं थे। उनका तीसरे टेस्ट मैच में खेलना भी लगभग नामुमकिन था।
Men's Squad Update: Fast Bowler James Pattinson has been ruled out of our Australian squad for the third #AUSvIND Vodafone Test with bruised ribs.
— Cricket Australia (@CricketAus) January 3, 2021
He will not be replaced in the squad and will be assessed further ahead of the Brisbane Test match. pic.twitter.com/YAauH5zDHj
Leave Comments